{"_id":"6855bb19dbecbe46ca0ca7ff","slug":"young-man-dies-under-suspicious-circumstances-mathura-news-c-369-1-mt11002-131396-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत
विज्ञापन
मंशुका का फाइल फोटो
- फोटो : mathura
मथुरा। हाईवे थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार की रात एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजन ने पड़ोसी युवकों पर हत्या का आरोप लगाया तो पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण करंट लगना आया है।
थाना क्षेत्र के समोला टीला निवासी राजाराम ने बताया कि शुक्रवार को उन्हें अपनी बेटी मनीषा का रिश्ता तय करने के लिए जाना था। बृहस्पतिवार की रात नौ बजे के करीब उनका बेटा मंशुका और बेटी मनीषा घर के दरवाजे पर खड़े होकर बात कर रहे थे। मंशुका ने अपनी बहन से मजाक में कहा कि शादी में उपहार के रूप में वह चप्पल देगा जो उसके होने वाले पति को पीटने के काम आएगी। यह बात पड़ोसी युवक ने अपने ऊपर ले ली।
आरोप है कि आक्रोशित पड़ोसी युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर मंशुका की पिटाई कर दी। बहन ने भाई को बचाने के लिए कमरे में बंद कर दिया, लेकिन थोड़ी देर बाद फिर से हमलावर आए और मंशुका की पिटाई की। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस घायल को लेकर अस्पताल पहुंची। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सीओ रिफाइनरी श्वेता वर्मा ने बताया कि मृतक युवक शराब के नशे में था। पड़ोसी युवक से मारपीट हुई तो वह भागा, हड़बड़ाहट में उसका हाथ बिजली के तार से छू गया और उसे तेज करंट लग गया। करंट लगने से युवक की मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मौत का कारण बिजली का करंट लगना आया है। परिजन से तहरीर मांगी तो वह पोस्टमार्टम के बाद रिपोर्ट दर्ज कराने की कहकर चले गए। अभी तक तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।