{"_id":"6509ceace4375972920e8c03","slug":"young-man-beaten-to-death-by-her-family-who-had-come-to-meet-his-girlfriend-in-mathura-2023-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी: घरवालों ने पकड़ लिया; सुबह इस हाल में मिली लाश कि देखकर कांप गए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी: घरवालों ने पकड़ लिया; सुबह इस हाल में मिली लाश कि देखकर कांप गए लोग
Wed, 20 Sep 2023 07:15 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Wed, 20 Sep 2023 07:15 PM IST
सार
मथुरा में आधी रात प्रेमिका से मिलने प्रेमी पहुंचा। घर वालों ने पकड़ लिया। सुबह उसकी लाश खेत पर पड़ी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Mathura News: गोविंद का फाइल फोटो और मौके पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मथुरा में सोमवार की रात प्रेमिका से मिलने आए युवक की परिजनों ने पेड़ से बांधकर पीट-पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव कपास के खेत में फेंक दिया। मंगलवार सुबह गांव निवासी उसके जीजा को पता चला तो उसने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर एसपी देहात व अन्य अधिकारी फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। भाई की तहरीर पर युवती, उसके पिता व भाई के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने तीनों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
घटना मगोर्रा थाना क्षेत्र के सोन गांव की है। यहां आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र के नगला मट्टू निवासी कालीचरण के बेटे गोविंद (22) का गांव निवासी युवती से प्रेम प्रसंग से चल रहा था। गोविंद के जीजा वीर प्रताप सिंह निवासी राया के जीजा चंद्रवीर सिंह सोन गांव में रहते हैं। डेढ़ साल पहले गोविंद, मैरिज होम्स में कैटरिंग के कामकाज के सिलसिले में चंद्रवीर के घर में रहा था। इसी दौरान उसका गांव की 22 वर्षीय युवती से प्रेम प्रसंग शुरू हो गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- पिता के हाथो में बेटे ने तोड़ा दम: क्लीनिक पर डॉक्टर ने चढ़ाई ड्रिप, होने लगी थीं खून की उल्टियां; संचालक फरार
विज्ञापन
सोमवार रात युवक इसी युवती से मिलने आया था। दोनों घर के एक कमरे में थे। तभी युवती के परिवार वालों ने उन्हें देख लिया। रात करीब एक बजे उन्होंने गोविंद को पेड़ से बांधकर लाठी-डंडा, सरिया से बेरहमी से पीटा। मौत होने पर घर से कुछ ही दूरी पर स्थित कपास के खेत में उसका शव फेंक दिया। सुबह ग्रामीणों ने शव को देख चंद्रवीर को सूचना दी।
यह भी पढ़ेंः- आंखों के सामने तोड़ा दम: हाईवे पर रफ्तार से आई मौत, बेटे को निगल गई; जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे पिता व साथी
इसके बाद एसपी देहात त्रिगुण बिषेन, थाना पुलिस, सीओ व फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। मृतक के भाई सनी की तहरीर पर युवती, उसके पिता शिव सिंह और भाई सुनील पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। एसपी देहात त्रिगुण बिषेन ने बताया कि प्रेम-प्रसंग में युवक की हत्या होना सामने आया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।