फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   YEIDA has cleared encroachments from the Raya urban area and Heritage site.

Mathura News: यीडा ने अर्बन एरिया राया और हेरिटेज को कराया कब्जा मुक्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
YEIDA has cleared encroachments from the Raya urban area and Heritage site.
 निर्माणधीन होटल को तोड़तीं जेसीबी मशीनें
मांट। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) ने बुधवार को मांट क्षेत्र में हेरिटेज सिटी और राया अर्बन सिटी की सीमा में हो रहे अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया। अधिकारियों ने दावा किया है कि करीब 400 करोड़ से ज्यादा की जमीन को अवैध कब्जों से मुक्त कराया है। पिछले कई दिनों से यीडा और स्थानीय प्रशासन मिलकर इसकी योजना तैयार कर रहे थे।
विज्ञापन

बुधवार सुबह करीब 11 बजे अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की शुरुआत पानीगांव यमुना पुल के के पास विकसित की जा रही करीब तीन एकड़ कॉलोनी से की गई। यहां कॉलोनी की सभी दीवारें तोड़ने के बाद वृंदावन कट के पास निर्माणाधीन शिवा ढाबे को जमींदोज कर दिया गया। इसके बाद रुद्र शिवा ढाबा के पास काफी बड़े क्षेत्र में बनाए जा रहे एक अन्य ढाबे को भी जेसीबी मशीनों से ध्वस्त कर दिया गया।
विज्ञापन

शाम के समय राधा रानी मानसरोवर के पास अरुआ खादर में निर्माणाधीन 40 फ्लैट भी ध्वस्त किए गए। डांगोली पानीगांव रोड पर पंचायती गौशाला के पास विकसित की जा रही कॉलोनी पर भी कार्रवाई की गई। दीवाना कलां ग्राम पंचायत क्षेत्र में एक विशाल मंदिर का निर्माण चल रहा है। इसके साथ ही चार मंजिला फ्लैट भी बनाए जा रहे थे। अधिकारियों के आदेश पर मंदिर को भी आंशिक रूप से तोड़ दिया गया। इस दौरान कुछ ग्रामीणों ने विरोध भी किया। मंदिर और फ्लैट आलोकानंद महाराज के बताए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि फ्लैट काफी ऊंचे हैं। पोकलेन मशीन से इन्हें तोड़ा जाएगा। साथ ही फ्लैट स्वामी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश भी मौके पर यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के ओएसडी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने अधीनस्थों को दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान यीडा के ओएसडी के अलावा एसडीएम मांट ऋतु सिरोही, यीडा के एसडीएम शिव अवतार सिंह, अभिषेक शाही, कृष्ण गोपाल त्रिपाठी, तहसीलदार मनीष सिंह, प्रबंध निदेशक प्रोजेक्ट राजेन्द्र भाटी, सीओ सदर पीपी सिंह और बड़ी तादाद में पीएसी और स्थानीय पुलिस मौजूद रही। यीडा के ओएसडी शेलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि हेरिटेज सिटी और राया अर्बन सिटी में आज अवैध कब्जे हटाकर चार सौ करोड़ से अधिक की जमीन को मुक्त कराया गया है। उन्होंने बताया कि कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि यीडा की सीमा में कोई भी व्यक्ति जमीनों में निवेश न करे। किसी व्यक्ति ने यदि इस सीमा में मकान बना लिया है और निवास कर रहा है तो उसके खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं होगी, लेकिन व्यवसायिक उपयोग किसी जमीन का नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed