फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Yamuna water has entered Shyam Nagar Colony

Mathura News: श्याम नगर काॅलोनी में घुसा पानी यमुना का पानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Yamuna water has entered Shyam Nagar Colony
वृंदावन। यमुना का जलस्तर बढ़ने से केशीघाट की एक और सीढ़ी जलमग्न हो गई है। वहीं यमुना खादर के निचले इलाके में स्थित श्याम नगर कॉलोनी में पानी घुस आया है। चारों ओर पानी भर जाने से मकान स्वामी घरों में ताला लगाकर सुरक्षित स्थानों पर चले गए हैं। यमुना में मोटर बोट और नावों का संचालन बंद करा दिया गया है।
विज्ञापन

नगर निगम ने घाटों पर बैरिकेडिंग करने के साथ ही लोगों को यमुना किनारे न जाने की हिदायत दी है। इससे पहले केशीघाट की नौ सीढ़ियां और परिक्रमा मार्ग जलमग्न हो गया था। सोमवार को पानी गांव पुल के नीचे यमुना में सीधे गिर रहे नाले के जरिए नदी का पानी बैक होकर श्याम नगर कॉलोनी में आ गया। इससे एक दर्जन से अधिक मकान एवं गंगा गोशाला, जगराम का आश्रम पानी से घिर गए हैं। रास्ते में पानी भर गया है।
विज्ञापन

श्याम नगर कॉलोनी निवासी तुहीराम ने बताया कि यमुना का पानी नाले के जरिए कॉलोनी की ओर आ गया है। वहीं नगर निगम ने भ्रमर घाट, चीरघाट सहित कई घाटों पर टिनशेड एवं बैरिकेडिंग लगा दी है। घाटों से होकर परिक्रमा मार्ग पूरी तरह से बंद कर दिया है। जगह-जगह बोर्ड लगाकर लोगों को नदी के गहरे पानी और नदी किनारे न जाने की चेतावनी दी है। नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने बताया कि यमुना किनारे श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग व चेतावनी बोर्ड लगाए हैं। घाटों पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed