फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   yamuna slogan in gtujrat

गुजरात में गूंजा यमुना मुक्तिकरण का नारा

Thu, 22 Jan 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Thu, 22 Jan 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
yamuna slogan in gtujrat
यमुना मुक्तिकरण अभियान के राष्ट्रीय संरक्षक गोकुल पीठाधीश्वर पंकज गोस्वामी तीन दिवसीय प्रवास के लिए गुजरात पहुंचे। यहां पुष्टिमार्गीय सभाओं में यमुना मुक्तिकरण का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

सभाओं में यमुना मुक्ति के लिए श्रीमानमंदिर, श्रीमद्पुष्टिमार्ग और भारतीय किसान यूनियन के संयुक्त तत्वाधान में चलाए जा रहे यमुना मुक्तिकरण अभियान के तहत 15 मार्च को कोसी से दिल्ली तक पदयात्रा पर चर्चा की गई। पंकज बाबा ने बताया समूचा पुष्टिमार्ग इस अभियान की सफलता के हर संभव प्रयास के लिए तत्पर है। यमुना मैया के महात्म्य से हर पुष्टिमार्गीय वैष्णव परिचित है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात से है और गुजरात का एक बहुत बड़ा समुदाय उनसे यमुना मुक्तिकरण की मांग कर रहा है।
विज्ञापन

राजकोट पीठ के आचार्य गोस्वामी गोपेश कुमार ने सभी पुष्टिमार्गीय वैष्णवों से यमुना आंदोलन में जुटने का आह्वान किया। शरद बाबा ने भी विचार व्यक्त किए। यमुना मुक्ति की मुहिम से देश के प्रसिद्ध संतों को जोड़ने के लिए इलाहाबाद माघ मेले में 23 जनवरी को विशाल संत सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। यमुना मुक्तिकरण अभियान की एक टीम व्यासाचार्य महेशचंद्र शास्त्री के नेतृत्व में इलाहाबाद माघ मेले के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

.................................
विकलांगों ने दिया समर्थन
मथुरा (ब्यूरो)। राधारानी विकलांग सेवा समिति के मथुरा जिले में 10 गांव से आए विकलांगजनों ने यमुना मुक्तिकरण अभियान को समर्थन दिया। इस अवसर पर गजेंद्र पाल, ऋषि भोगिय, सुरेश, नरसिंह, लक्ष्मण प्रसाद, राधेश्याम, गोविंद सिंह, हरीकिशन, भूपेश, ओमवीर भी अभियान में भाग लेने बिजनौर से पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed