फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   yamuna muktikaran padyatra has begin today

ब्रजवासी आज करेंगे दिल्ली कूच

Sun, 15 Mar 2015 12:25 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Sun, 15 Mar 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
yamuna muktikaran padyatra has begin today
कोसी के हिंदू इंटर कालेज के मैदान में देशभर के संतों ने निर्मल यमुना के संकल्प के साथ आंदोलन का बिगुल बजा दिया है। दिनभर चली पंचायत में श्रीश्री रविशंकर, संत रमेश बाबा सहित देश भर के प्रमुख संतों ने इस बार की पदयात्रा में हथिनीकुंड से यमुना की मुक्ति तक दिल्ली में ही डटे रहने का ऐलान किया है। यमुना मुक्तिकरण पदयात्रा सुबह नौ बजे कूच करेगी। महापंचायत में बड़ी संख्या में किसान, गुजरात और बंगाल से आए लोग भी शामिल रहे।
विज्ञापन


महापंचायत में आर्ट ऑफ लिविंग के प्रणेता श्रीश्री रविशंकर, आतंकवाद विरोधी मोर्चा के एमएस बिट्टा ने न केवल इस अभियान को समय की जरूरत बताया वरन पूर्ण रूप से सहयोग का वादा किया। महापंचायत में यमुना मुक्तिकरण अभियान के प्रणेता संत रमेश बाबा ने कहा कि हम पिछले आंदोलन में भी समझौते के पक्ष में नहीं थे। हमें अविरल यमुना की धारा चाहिए।
विज्ञापन


ब्रज के गांव-गांव में लोग इस पदयात्रा में निर्मल यमुना के लिए प्राण न्यौछावर करने को तैयार हैं। दिल्ली की सरकार को ब्रजवासियों की भावना समझनी होगी। हमें पूर्ण विश्वास है यमुना महारानी ब्रज में आएंगी। संत रमेश बाबा ने नाम लिए बगैर कहा कि पिछले आंदोलन में साथ रहे एक व्यक्ति ने मेरी इच्छा के विपरीत समझौता किया आज उसका अलग आंदोलन व्यर्थ चला गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीश्री रविशंकर ने कहा कि यमुना मुक्तिकरण अभियान का हर कदम सफलता की ओर है। संत उपासना करते हैं लेकिन जरूरत पड़ने पर धरना भी दे सकते हैं। यमुना में नाले गिरते हैं ये देख दुख होता है। रसायनों से कैं सर हो रहा है। हमने स्वयं ‘मेरी दिल्ली-मेरी यमुना’ अभियान चला रखा है।


भारतीय किसान यूनियन (भानु गुट) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने कहा कि यमुना के प्रदूषण से खेती जहरीली हो रही है। किसानों को रोग लग रहे हैं। ऐसे में किसान, यमुना के किनारे के लोगों के जीवन के लिए यमुना की अविरल धारा जरूरी है। महापंचायत में गीता मनीषी ज्ञानानंद, फूलडोल बिहारी दास, राधाकांत शास्त्री, सुनील सिंह, छाता के विधायक ठाकुर तेजपाल, पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण, एमएलसी लेखराज सिंह आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed