{"_id":"5df7c9af8ebc3e878f25bb25","slug":"yamuna-mathura-news-agr4202452200","type":"story","status":"publish","title_hn":"विहार घाट पर गंदगी से श्रद्धालुओं की आस्था हो रही आहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विहार घाट पर गंदगी से श्रद्धालुओं की आस्था हो रही आहत
विज्ञापन
वृंदावन के विहार घाट पर जमा गंदगी एवं नाले की सिल्ट।
- फोटो : VRINDAVAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन। नगर के यमुना तटों पर सिल्ट व गंदगी होने से श्रद्धालु की आस्था आहत हो रही है। स्नान तो दूर घाटों पर गंदगी और तेज दुर्गंध के कारण लोग पूजन भी नहीं कर पा रहे हैं।
शासन व प्रशासन की अनदेखी के चलते नगर के विहार घाट, श्रृंगावट, चीरघाट, जुगलघाट, गोविंद घाट, भ्रमर घाट आदि क्षेत्रों में यमुना के तट पर सफाई न होने से पॉलीथिन व गंदगी के ढेर व नालों की सिल्ट जमा हो रही है। इन घाटों पर गंदगी जमा होने से भक्तजन पूजन भी नहीं कर पा रहे हैं। नमामि गंगे के ठेकेदार का दावा है कि घाटों की नियमित सफाई के लिए दर्जनों कर्मचारी लगाए गए हैं।
नमामि गंगे की ओर से यमुना के शुद्धिकरण एवं स्वच्छता के लिए रैली निकाली गईं और संगोष्ठियां की गईं, लेकिन धरातल पर कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा है। नमामि गंगे के ठेकेदार जयसिंह ने बताया कि विगत 6 माह से नगर निगम ने कर्मचारियों को भुगतान नहीं किया गया है। घाटों की सफाई की मॉनीटरिंग की जा रही है। अपर नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि नमामि गंगे के कर्मचारियो के भुगतान के बारे में जानकारी करके अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।