फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Yagya will be held in many countries to remove Idgah from Shri Krishna's birthplace

Mathura: श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए होगा यज्ञ, कई देशों में दी जाएंगी आहूतियां; लिया गया ये संकल्प

Sun, 23 Jun 2024 11:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 23 Jun 2024 11:55 AM IST
सार

श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के बैनर तले वृंदावन में सैकड़ों संतों की मौजूदगी में यज्ञ का कलश स्थापित होगा।
 

विज्ञापन
Yagya will be held in many countries to remove Idgah from Shri Krishna's birthplace
श्रीकृष्ण जन्मभूमि - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि से सटी शाही ईदगाह मस्जिद को हटाने की कामना के साथ वैश्विक यज्ञ होने जा रहा है। दुनिया के कई देशों में यह कार्यक्रम 30 जून को एक साथ होगा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास यज्ञ का नेतृत्व कर रहा है। वृंदावन में सैकड़ों संतों की मौजूदगी में यज्ञ का कलश स्थापित होगा। सभी यज्ञ स्थल से यज्ञ की रज लेकर के वृंदावन लाई जाएगी। उसे उक्त कलश में संरक्षित किया जाएगा। भव्य मंदिर निर्माण के समय उस स्थान के शुद्धिकरण में उसे प्रयोग में लाया जाएगा।
विज्ञापन


श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि से ईदगाह हटाकर नए मंदिर के निर्माण का इस यज्ञ में संकल्प लिया जाएगा। न्यूयॉर्क, न्यू जर्सी, अटलांटा, स्लोवेनिया, कनाडा, ब्रिटेन, मॉरीशस, ऑस्ट्रेलिया के सिडनी, ऑकलैंड, मेलबर्न, रूस में 30 जून को सनातन धर्मियों द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के लिए यज्ञ किया जाएगा। जबकि भारत में मथुरा-वृंदावन के अलावा अयोध्या, काशी, आगरा, जयपुर, प्रयागराज, लखनऊ, भोपाल, दिल्ली, नोएडा, मद्रास, अहमदाबाद, पटना, गुवाहाटी, कोलकाता, मुंबई, पुरी, पंजाब, अमृतसर, हिमाचल प्रदेश के शिमला आदि स्थानों पर भी यज्ञ किया जाएगा।
विज्ञापन


यज्ञ के दौरान सनातन धर्मियों द्वारा सनातन धर्म की मजबूती और श्रीकृष्ण जन्मस्थान मुक्ति के लिए संकल्प लिया जाएगा। यज्ञ के माध्यम से मंदिर निर्माण के लिए संकल्पित सभी सनातन धर्म के अनुयायियों को एकजुट किया जाएगा। वृंदावन में चिंतामणि कुंज में एक कलश स्थापित किया जाएगा। इस कलश में सभी यज्ञ स्थलों की रज लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed