फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Worship of the sacred stone and the eternal flame was performed

Mathura News: शिला व अखंड ज्योति का हुआ पूजन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Worship of the sacred stone and the eternal flame was performed
6 दिसंबर को प्रस्तावित कार सेवा और मंदिर निर्माण संकल्प को लेकर सनातनियों को किया गया जागरूक
राधाकुंड। गांव जुल्हेंदी के श्री चित्रगुप्त पीठ पर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव हर्षोल्लास और आध्यात्मिक उत्साह के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर प्रस्तावित श्रीकृष्ण मंदिर निर्माण के संकल्प के तहत शिला एवं श्रीकृष्ण अखंड ज्योति का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य श्रीकृष्ण जन्मभूमि से जुड़े जनजागरण अभियान और 6 दिसंबर को प्रस्तावित कार सेवा के प्रति सनातन धर्मानुरागी भक्तों को जागरूक करना रहा।
विज्ञापन

श्री चित्रगुप्ताचार्य डॉ. स्वामी सच्चिदानंद चित्रगुप्त महाराज और स्वामी हरिदास पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी राधा प्रसाद देव जू महाराज के सानिध्य में आचार्यों ने वैदिक ऋचाओं के बीच पूजन संपन्न कराया। इस दौरान पीठ परिसर भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। कार्यक्रम में ब्रजधाम के संतों, महापुरुषों और बड़ी संख्या में भक्तों ने सहभागिता की। स्वामी सच्चिदानंद चित्रगुप्त महाराज ने बताया कि राधाष्टमी के बाद राष्ट्रव्यापी जनजागरण यात्रा निकलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed