फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Working women will have a safe home.

Mathura News: कामकाजी महिलाओं को मिलेगा सुरक्षित आशियाना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Working women will have a safe home.
मनमोहन पारीक
विज्ञापन

वृंदावन। घर से दूर रहकर धार्मिक नगरी में काम करने और पढ़ने वाली युवतियों और महिलाओं के लिए नगर निगम वर्किंग वूमेन हॉस्टल बनाने जा रहा है। मिशन शक्ति के तहत सुनरख क्षेत्र में इसी माह के अंत से इसका निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। यहां कामकाजी महिलाओं को किफायती दरों पर सुरक्षित आशियाना और भोजन मिल सकेगा। नगर निगम ने टेंडर प्रक्रिया पूरी कर गाजियाबाद की एजेंसी को निर्माण कार्य की जिम्मेदारी सौंपी है।
शासन की मंशा के अनुरूप आधुनिक सुविधाओं से युक्त वर्किंग वूमेन हॉस्टल का निर्माण किया जाएगा। नगर निगम की योजना के तहत दो मंजिला भवन में 84 महिलाओं के रहने की सुविधा होगी। महिलाओं को न केवल कमरा मिलेगा बल्कि सुरक्षा के कड़े इंतजाम भी सुनिश्चित किए जाएंगे।
विज्ञापन

योजना का मुख्य उद्देश्य उन महिलाओं की मदद करना है जो अन्य शहरों या कस्बों से आकर मथुरा-वृंदावन में सरकारी या निजी क्षेत्रों में कार्यरत हैं। अक्सर ऐसी महिलाओं को शहर में सुरक्षित और सस्ते आवास ढूंढ़ने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसी महिलाओं को अब कमरे के लिए भटकना नहीं पड़ेगा और वह अपने कॅरिअर पर बेहतर ढंग से ध्यान केंद्रित कर सकेंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--
ये होंगे इंतजाम
हॉस्टल में 24 घंटे सुरक्षाकर्मी भवन की निगरानी करेंगे।
मुख्य गेट समेत चारों ओर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
निजी पीजी या हॉस्टल की तुलना में कम किराया होगा।
भोजन सस्ती दर और समय पर उपलब्ध हो सकेगा।
--
-वर्किंग वूमेन हॉस्टल का निर्माण सुनरख क्षेत्र में 16 करोड़ रुपये से किया जाएगा। नगर निगम की निगरानी में गाजियाबाद की एजेंसी द्वारा अप्रैल माह के अंत तक निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। यहां 84 महिलाएं एक साथ रह सकेंगी। उनके भोजन की व्यवस्था भी रहेगी।

-अमरेंद्र गौतम, एक्सईएन निर्माण, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed