{"_id":"689e3f3c0f1137d0e408419b","slug":"work-to-demolish-a-dilapidated-house-has-started-in-haji-mangas-haveli-mathura-news-c-160-1-sagr1034-105048-2025-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: हाजी मंगा की हवेली में जर्जर मकान गिराने का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: हाजी मंगा की हवेली में जर्जर मकान गिराने का काम शुरू
विज्ञापन
मथुरा। कोसीकलां में जर्जर मकान को गिराते हुए मजदूर।
- फोटो : mathura
कोसीकलां (मथुरा)। दिल्ली गेट निकासा पर स्थित हाजी मंगा की हवेली में जर्जर मकान की छत गिरने से दो बच्चों की मौत के बाद बृहस्पतिवार को मकान स्वामी ने स्वयं मकान को गिराने का काम शुरू करा दिया। इस दौरान बंदरों की उछल कूद से मलबा गिरने से कुछ देर के लिए हड़कंप भी मच गया।
दिल्ली गेट निकासा पर हाजी मंगा की पुरानी बिल्डिंग है। सोमवार की रात हवली में एक मकान की छत गिरने से कमरे में बैठे लोग मलबे में दब गए। इस घटना में भाई-बहन आदिल (12) और माहिरा (6) की मौत हो गई। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता संजय यादव और अवर अभियंता प्रदीप कुमार ने मौके पर पहुंचकर देखा तो पता चला कि हवेली में यह मकान लगभग 75 वर्ष पुराना है। काफी जीर्ण-शीर्ण स्थिति में है और उपयोग के योग्य नहीं है।
चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल ने बताया कि रिपोर्ट के बाद मंगलवार को मालिक को नोटिस देकर मकान को निष्प्रयोज्य करने को कहा गया। बृहस्पतिवार को मकान स्वामी ने हवेली में जर्जर मकान को ढहाने का काम शुरू करा दिया। काम शुरू होते ही वहां काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए।
विज्ञापन
घंटाघर का ध्वस्तीकरण कराएगी नगर पालिका
कोसीकलां। नगर पालिका परिषद घंटाघर की जर्जर इमारत का ध्वस्तीकरण कराएगी। घंटाघर की हालत काफी खराब है और यह कभी भी गिर सकता है। इससे आसपास रहने वाले लोगों और राहगीरों के लिए खतरा पैदा हो गया है।
लोगों ने कई बार इसकी मरम्मत के लिए अधिकारियों से गुहार लगाई। नगर पालिका चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल ने बताया कि घंटाघर के ध्वस्तीकरण के लिए टेंडर प्रकिया शुरू करा दी गई है। वहीं विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने भी नव निर्माण के लिए टेंडर प्रकिया शुरू कर दी है। भरत मिलाप मेले के बाद जीर्णोंद्धार कार्य शुरू होने की उम्मीद है। संवाद