{"_id":"6988e5d24005ae57a004bd08","slug":"womans-bag-stolen-from-hoshiarpur-express-mathura-news-c-369-1-mt11002-142264-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: होशियारपुर एक्सप्रेस से महिला का बैग चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: होशियारपुर एक्सप्रेस से महिला का बैग चोरी
विज्ञापन
मथुरा। परिवार के साथ होशियारपुर एक्सप्रेस में सफर कर रही महिला का शोल्डर बैग चोरी हो गया। बैग में जेवरात, नकदी व अन्य सामान रखा था। पीड़िता ने ट्रेन के टीटीई के माध्यम से चलित रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गोरखपुर निवासी हरिओम मिश्रा अपनी पत्नी जूही मिश्रा, मां सुनीता मिश्रा दो बहन श्रीजन तिवारी व श्याम शुक्ला के साथ ब्रज दर्शन के बाद करनाल जाने के लिए शनिवार की रात जंक्शन रेलवे स्टेशन पहुंचे। उनकी होशियारपुर एक्सप्रेस के स्लीपर कोच एस-दो में सीटें आरक्षित थी। ट्रेन अपने निर्धारित समय पर रात करीब 8:10 बजे जंक्शन रेलवे स्टेशन पहुंची। हरिओम मिश्रा और उनका परिवार ट्रेन में सवार हो गया। निश्चित ठहराव के बाद ट्रेन दिल्ली की ओर रवाना हो गई। ट्रेन जैसे ही थोड़ी आगे बढ़ी तभी जूही मिश्रा का बैग किसी ने चोरी कर लिया। बैग चोरी होते ही हरिओम मिश्रा ने चैन खींचकर ट्रेन को रोक दिया।
ट्रेन के रुकते ही टीटीई पी मीना कोच में पहुंचे। टीटीई ने चैन खींचने वाले के बारे में जानकारी की तो हरिओम मिश्रा ने उन्हें बताया कि उनकी पत्नी का शोल्डर बैग किसी ने चोरी कर लिया है। उन्होंने टीटीई को बताया कि बैग में करीब 56 हजार रुपये कीमत के जेवरात, 9 हजार रुपये की नकदी और अन्य सामान रखा था। टीटीई ने उन्हें चलित रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए फार्म दिया। इसमें हरिओम मिश्रा ने आवश्यक जानकारी भरकर उसे टीटीई को सौंप दिया। जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र सिंह ने बताया कि होशियारपुर एक्सप्रेस से महिला का बैग चोरी होने की सूचना मिली है। टीटीई से चलित रिपोर्ट का फार्म अभी प्राप्त नहीं हुआ है। बैग चोरी करने वालों की तलाश के लिए क्यूआरटी को लगाया गया है।