फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   woman went to a tantrik for child dirty act feel disgusted thinking about it

UP: आठ साल से नहीं हो रहा था बच्चा, तांत्रिक के पास पहुंची महिला; फिर जो हुआ...सोचकर भी आ उठेगी घिन

Sat, 23 Aug 2025 11:09 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 23 Aug 2025 11:09 AM IST
सार

शादी के आठ साल बाद भी बच्चा नहीं हुआ, तो विवाहिता अपनी नंद के साथ एक तांत्रिक के पास पहुंची। यहां तांत्रिक ने उसे शर्तिया बच्चे होने का झांसा दिया। इस दौरान उसे अपने कमरे में ले गया। यहां आरोपी ने उसे दरिंदगी की। 

विज्ञापन
woman went to a tantrik for child dirty act feel disgusted thinking about it
महिला सांकेतिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के नौहझील में बच्चे न होने पर इलाज के बहाने एक तांत्रिक ने महिला से दुष्कर्म किया। धमकी दी कि किसी को बताया तो उसकी, ननद और पति की हत्या करा देगा। शुक्रवार को पीड़िता परिजन के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंची और प्रार्थना पत्र देकर तांत्रिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


 

महिला ने बताया कि वह आगरा के एक गांव की रहने वाली है। उसका निकाह 8 साल पहले हुआ था। निकाह के काफी समय बाद भी जब उसके बच्चे नहीं हुए तो सुसराल वाले प्रताड़ित करने लगे। ननद ने इससे छुटकारा दिलाने के लिए नौहझील क्षेत्र के एक तांत्रिक के बारे में बताया। कहा कि वह तंत्र विद्या से उसके बच्चा कर सकता है। महिला अपनी ननद के साथ तांत्रिक के पास पहुंची। यहां तांत्रिक ने कहा कि वह इलाज कर देगा, इसके लिए एक महीने तक हर जुम्मे की रात को आना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि 21 अगस्त को तीसरी बार महिला अपनी ननद के साथ दोपहर डेढ़ बजे तांत्रिक के यहां पहुंची। लगभग 3 बजे ननद को घर के बाहर बैठा तांत्रिक उसे घर में अकेले कमरे में ले गया और किवाड़ बंद कर दी। कमरे में अगरबत्ती जलवाकर धुआं किया, जिससे उसकी आवाज बंद हो गई। लगभग एक घंटे तक तांत्रिक ने दुष्कर्म किया। शोर मचाने की कोशिश की तो आवाज नहीं निकली। महिला ने घर आकर सारी बात पति को बताई। वहीं सीओ आशीष शर्मा ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। उनके पास शिकायत आने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed