फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Woman suffers electric shock near Banke Bihari Temple

Mathura News: बांकेबिहारी मंदिर के पास महिला को लगा करंट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Woman suffers electric shock near Banke Bihari Temple
वृंदावन। श्रीबांकेबिहारी मंदिर के निकट गली नंबर-तीन में लगे बिजली के पैनल बॉक्स से निकल रहे तारों में दौड़ रहे करंट की चपेट में एक बुजुर्ग महिला श्रद्धालु आ गई। करंट लगते ही महिला घबराकर जोर-जोर से राधे-राधे पुकारने लगी। अचानक हुई घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

आसपास मौजूद श्रद्धालुओं ने तुरंत महिला को संभाला, उसके हाथों को मलकर प्राथमिक सहायता दी। कुछ देर बाद उसकी हालत सामान्य हुई। रविवार को हुई घटना से श्रद्धालुओं का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने विद्युत निगम और संबंधित एजेंसियों के खिलाफ नाराजगी जताते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन

हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला और विद्युत निगम के अधिकारियों को जानकारी दी। निगम की टीम मौके पर पहुंची और पैनल बॉक्स की जांच कर तकनीकी खराबी व पैनल की मरम्मत कर करंट की समस्या को दूर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरम्मत के बाद पैनल बॉक्स को पॉलीथिन से ढक दिया गया ताकि बारिश या नमी के कारण दोबारा करंट फैलने की आशंका न रहे। अधिशासी अभियंता अनिल पाल ने बताया कि मंदिर क्षेत्र में जितने भी पैनल लगे हैं उनको पॉलीथिन से पैक कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed