फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Woman shows courage, defeats chain robbers

Mathura News: महिला ने हिम्मत दिखाई, चेन लुटेरे पस्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Oct 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Woman shows courage, defeats chain robbers
वृंदावन। अति व्यस्ततम अटल्ला चुंगी चौराहे पर मंगलवार शाम बाइक सवार दो बदमाश मंदिर में दर्शन करने जा रही महिला के गले से सोने की चेन खींच ली। ई-रिक्शा में बैठी महिला ने हिम्मत दिखाते हुए बदमाशों से मुकाबल किया और चेन वापस ले ली। महिला के पति ने इस मामले में पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन



चैतन्य विहार फेज दो निवासी मंजू शुक्ला पत्नी सुधीर शुक्ला ई- रिक्शा से सिंहपौर हनुमान मंदिर दर्शन करने जा रही थीं। तभी अटल्ला चुंगी चौराहा के पास बाइक सावर दो बदमाशों ने उनके गले से सोने की चेन खींचने के लिए झपट्टा मारा और चेन लेकर भागने लगे, लेकिन मंजू ने हिम्मत दिखाते हुए बदमाशों का मुकाबला किया। महिला और बदमाशों के बीच रोड पर खींचतान हो गई।
विज्ञापन


बदमाशों के नाखून महिला के गर्दन लग गए, लेकिन वह घबराई नहीं और 0बदमाशों से संघर्ष करते हुए अपनी चेन वापस ले ली। इसके बाद बदमाश भाग निकले। घर पहुंचकर महिला ने पति को घटना की जानकारी दी। इस पर पति ने पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed