फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   woman of Vrindavan sought euthanasia from CM Yogi In protest against Shri Banke Bihari Corridor

Shri Banke Bihari Corridor: महिला ने सीएम योगी से मांगा जहर, बोली- परिवार के लाशों के ऊपर से बना लेना कॉरिडोर

Sat, 14 Jan 2023 02:24 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 14 Jan 2023 02:24 PM IST
सार

वृंदावन में बनने वाले श्री बांके बिहारी कॉरिडोर का विरोध दिन-ब-दिन बढ़ता ही जा रहा है। अब यहां की रहने वाली एक महिला ने कॉरिडोर बनने से पहले मौत की मांग की है। कहा कि परिवार के लोग मर जाएंगे तब सरकार अपनी इच्छी पूर्ति कर ले।  

विज्ञापन
woman of Vrindavan sought euthanasia from CM Yogi In protest against Shri Banke Bihari Corridor
महिला ने मांगी इच्छा मृत्यु - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा में एक महिला का वीडियो सामने आया है। इसमें वह वृंदावन में बनने वाले कॉरिडोर के विरोध में इच्छा मृत्यु मांग रही है। उसका कहना है कि उसके घर में 12 सदस्य हैं। कॉरिडोर बनने से पहले सरकार उसे 12 पुड़िया जहर दे जिसे खाकर परिवार आत्महत्या कर ले। कहा कि हमको अगले जन्म में भी ब्रज में ही रहने को मिले। 

विज्ञापन


वीडियो में महिला ने कहा कि, 'हे मोदी जी, हे योगी जी..हमारे 80 गज के मकान में 12 लोग रहते हैं। आप हमारे लिए 12 जहर की पुड़िया दे दीजिए। इसके बाद हमारे शवों के ऊपर से कॉरिडोर बना लीजिए। आपकी भी इच्छा पूरी हो जाएगी और हमें भी बृज की रज मिल जाएगी। हम जहर खाकर इसी में मिल जाएंगे। फिर आप अपनी कॉरिडोर बनाने की इच्छा पूरी कर लीजिए।'
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


ज्ञात हो कि इससे पहले भी बांके बिहारी कॉरिडोर को लेकर वृंदावन में विरोध के स्वर उठ चुके हैं। सेवायत, व्यापारियों सहित स्थानीय लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। अब जनता का भी विरोध बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में वृंदावन की महिला का विरोध करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed