{"_id":"6a441d11bfe03129170e3b0e","slug":"woman-dies-of-gunshot-wound-under-suspicious-circumstances-mathura-news-c-369-1-mt11009-148716-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत
विज्ञापन
मथुरा। सदर बाजार थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से महिला की मौत हो गई। मायके वालों ने पति पर हत्या का आरोप लगाते हुए पति समेत आठ लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पोस्टमार्टम गृह पर शव ले जाने के लिए दोनों पक्षों में झगड़ा भी हुआ। पुलिस ने मामला शांत कराया।
पुलिस के अनुसार चंद्रवीर सिंह सेना से सेवानिवृत्ति के बाद ट्रैवल्स एजेंसी का कार्य करते हैं। उनके एक बेटी और दो बेटे हैं। सोमवार की रात उनकी पत्नी नेहा देवी (41) और छोटा बेटा घर पर थे। इसी दौरान नेहा के चेहरे पर आंख के पास में संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई। परिजन ने नेहा को सैनिक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे नेहा के भाई आगरा के किरावली के चाहर बाटी निवासी महेश कुमार और रविंद्र ने जीजा पर हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि उनकी बहन को लंबे समय से मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। पोस्टमार्टम हाउस पर दोनों पक्ष के लोग शव ले जाने के लिए आपस में झगड़ते रहे। हालांकि पुलिस के समझाने पर दोनों पक्ष यमुना के घाट पर अंतिम संस्कार करने के लिए सहमत हो गए। एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह का कहना है कि तहरीर मिल गई है। घटना के समय मौजूद बेटे से भी पूछताछ की गई है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।