फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   woman dead body hanged

महिला का शव पंखे से लटका मिला, गले में था साड़ी का फंदा

Fri, 07 Feb 2020 07:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2020 07:54 PM IST
विज्ञापन
woman dead body hanged
सौंख (मथुरा)। मगोर्रा के गांव सैंहा में एक महिला का शव पंखे से लटका मिला। गले में साड़ी का फंदा लगा हुआ था। कमरे के दरवाजे खुले हुए थे। ससुरालीजन शव को उतारकर अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मगोर्रा पुलिस प्रथम दृष्टया सुसाइड बता रही है, जबकि मायके वाले गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन

थाना श्मगोर्रा के गांव सैंहा निवासी अमर सिंह के बेटे रविंद्र सिंह का विवाह हाथरस के गांव कुरसंडा निवासी रमेश चंद की बेटी अनीता (35) से साल 2000 में हुआ था। तीन साल पहले अनीता के पति की दुर्घटना से मौत हो गई। तीन बच्चे अमन, अंजलि और सौरभ के साथ अनीता ससुराल में रह रही थी।
विज्ञापन

शुक्रवार को विधवा का शव पंखे से लटका मिला। ससुरालीजन उसे डॉक्टर के पास ले गए, पर मृत घोषित कर दिया गया। बड़ा बेटा अमन काम से और छोटी बहन और भाई स्कूल से लौटकर आए तो देखा दंग रह गए। सूचना पर पहुंची मगोर्रा पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका के पिता रमेश चंद ने आरोप लगाया है कि विधवा होने के बाद से उनकी बेटी को परेशान किया जा रहा था। उनकी बेटी की हत्या की गई है। पिता ने बताया कि सास, दो देवर और देवरानी के खिलाफ तहरीर दी गई है। प्रभारी निरीक्षक रोहन सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया विधवा से सुसाइड किया है। फिर भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद साफ हो सकेगा। तहरीर आएगी तो मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed