फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Widow sitting on the road outside the court with the child

विधवा बच्चे को लेकर न्यायालय के बाहर सड़क पर बैठी

Wed, 25 Aug 2021 12:12 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Widow sitting on the road outside the court with the child
मथुरा। विपरीत परिस्थितियों में न्याय न मिलने से परेशान विधवा बच्चे सहित न्यायालय के गेट के बाहर सड़क पर बैठ गई। इसके चलते कुछ देर के लिए रास्ता जाम हो गया। सूचना मिलने पर महिला पुलिस उसे उठाकर थाने ले गई। पीड़िता ने बताया कि वह अपने ससुरालीजन तथा पुलिस से परेशान है।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे पेट्रोल पंप से पोस्ट ऑफिस जाने वाली रोड पर एक महिला करीब पांच वर्ष के बालक को लेकर न्याय की मांग को लेकर सड़क पर बैठ गई। महिला को बच्चे के साथ सड़क पर बैठा देख न्यायालय गेट की ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे वहां से उठाने को कोशिश की लेकिन वह नहीं उठी। महिला ने न्याय की मांग की और सड़क से उठने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों ने किसी प्रकार से वहां से निकल रहे वाहनों को निकलवाया। महिला के सड़क पर बैठने से जाम की स्थिति बन गई। जब काफी प्रयास के बाद महिला नहीं उठी तो मौजूद पुलिस ने थाना सदर बाजार पुलिस को सूचित किया। थोड़ी ही देर में थानाध्यक्ष सदर बाजार एमपी चतुर्वेदी मौके पर पहुंच गए और महिला पुलिस की मदद से विधवा को वहां से हटवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने बताया कि उसके पति रनवीर सिंह इंजीनियर थे। उनकी मौत के बाद पति के स्थान पर उसके देवर ने नौकरी ले ली। इस दौरान उसके साथ और भी अन्याय हुआ। मंगलवार को वह एक केस के सिलसिले में न्यायालय में तारीख करने आई थी। जिसके बाद वह सड़क पर बैठ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed