फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   When the tempo started taking the wrong way, the woman saved her life by jumping

Mathura News: रोहतक, चंडीगढ़ के लिए.... गलत रास्ते ले जाने लगा टैंपो तो महिला ने कूदकर बचाई जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Mar 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
When the tempo started taking the wrong way, the woman saved her life by jumping
मथुरा। हरियाणा के रेवाड़ी से मथुरा में अपनी बहन के घर लक्ष्मीनगर आ रही एक महिला चालक की नीयत भांपकर चलते टैंपो से कूद गई। गंभीर घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। घटना सोमवार रात की है। मंगलवार रात इस मामले में कोई केस दर्ज नहीं किया गया था।
विज्ञापन


मीरा अपनी बहन के घर आने के लिए सोमवार दोपहर करीब दो बजे रेवाड़ी से रवाना हुई थी और रात नौ बजे नए बस अड्डे पर उतरी। यहां से थाना जमुनापार क्षेत्र के लक्ष्मीनगर के लिए टेंपो में सवार हुई। टैंपो में पहले से दो सवारियां बैठी थीं, जो रास्ते में उतर गईं। इसके बाद टैंपो में चालक व उसके साथी के अलावा मीरा अकेली रह गई। रास्ते में एक दुकान पर टेंपो चालक ने चाय पी और मीरा को भी दी। मीरा ने चाय पीने की बजाए उसे फेंक दी। लक्ष्मीनगर आने पर भी चालक ने टैंपो नहीं रोका तो मीरा घबरा गई। उसने चालक को कहा तो उसने टैंपो रोकने की बजाय स्पीड बढ़ा दी। अनहोनी की आशंका भांपकर मीरा चलते टैंपो से कूद गई। सड़क पर गिरने से वह बुरी तरह घायल हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची जमुनापार पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। कुछ ही देर बाद बहनोई जितेंद्र अपनी पत्नी संग जिला अस्पताल पहुंच गया। परिजन भी मथुरा आ गए। पीड़ित ने थाना जमुनापार में तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक सूरज प्रकाश शर्मा ने बताया कि टैंपो का नंबर ट्रेस कर लिया है। जल्द ही आरोपी गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed