फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Wetlands connect with cultural concerns.

Mathura News: सांस्कृतिक सरोकारों से बांधता है वेटलैंड्स

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Wetlands connect with cultural concerns.
जोधपुर झाल में उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र, सीईओ सूरज पटेल व अन्य। 
फरह। फरह स्थित जोधपुर झाल वेटलैंड पर विश्व वेटलैंड्स दिवस के अवसर पर विविध जागरूकता एवं शैक्षणिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्देश्य वेटलैंड्स के पारिस्थितिक, सांस्कृतिक एवं जैव विविधता संरक्षण में महत्व को जनमानस तक पहुंचाना था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र (सेवानिवृत्त आई.पी.एस.) ने कहा कि वेटलैंड्स केवल जलस्रोत नहीं बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत, जैव विविधता और पारंपरिक ज्ञान से गहराई से जुड़े हुए हैं। उन्होंने वेटलैंड संरक्षण को सामाजिक सहभागिता से जोड़ने पर बल दिया। इस अवसर पर ब्रज तीर्थ विकास परिषद, वन विभाग के अधिकारियों एवं विद्यालयों के विद्यार्थियों को जोधपुर झाल वेटलैंड में बर्ड वॉचिंग एवं फील्ड विजिट कराई गई। विद्यार्थियों ने प्रवासी एवं स्थानीय पक्षियों के व्यवहार, आवास और संरक्षण की आवश्यकता को प्रत्यक्ष रूप से समझा।


कार्यक्रम के अंतर्गत जीजीआईसी स्कूल फरह, ऋषिकुल स्कूल एवं सूरज गोविंद स्कूल सहित विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लिया गया। विजयी विद्यार्थियों को मुख्य अतिथियों ने पुरस्कार से सम्मानित किया गया। बायोडायवर्सिटी रिसर्च एंड डेवलपमेंट सोसाइटी द्वारा वेटलैंड एवं पक्षी जैव विविधता पर आधारित फोटो प्रदर्शनी भी लगाई गई। इस अवसर पर पर्यावरण सलाहकार मुकेश शर्मा, एसडीओ सुशील कुमार, एसडीओ सादाबाद मनीष कुमार शर्मा, क्षेत्रीय वनाधिकारी अतुल तिवारी, मनोज सक्सेना, निधि यादव, अनुज परिहार, पलक, आकांक्षा, अमित दिवाकर, विनोद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed