फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Weather increased trouble, patients increased in hospital

Mathura News: मौसम ने बढ़ाई परेशानी, अस्पताल में बढ़े मरीज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Mar 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Weather increased trouble, patients increased in hospital
जिला अस्पताल में दवा काउंटर पर लगी दवा लेने के लिए भीड़।
मथुरा। मौसम में हो रहा बदलाव लोगों को बीमार कर रहा है। दिन में गर्मी होने से लोग ठंडे पेय पदार्थों का सेवन करने लगे हैं। इससे बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में शुक्रवार को मरीजों की भीड़ देखी गई। पर्चा से लेकर दवा काउंटर और पैथॉलाजी के बाहर मरीजों की लंबी लाइन लगी रही। सबसे ज्यादा मरीज फिजिशियन कक्ष में देखे गए।
विज्ञापन


जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि फरवरी माह में तापमान ज्यादा रहा। जबकि होली तक सर्दी रहती थी, लेकिन अब दिन में गर्मी से लोगों ने गर्म कपड़े पहनना बंद कर दिया है। ठंडी हवा उन्हें बीमार कर रही है। सीनियर फिजिशियन डाॅ. रवि महेश्वरी ने बताया कि इस समय वायरल बुखार, खांसी, गले में दर्द आदि के ग्रसित मरीजों की संख्या बढ़ी है।
विज्ञापन


ओपीडी में सुबह 8 से डेढ़ बजे तक 1350 मरीजों ने नए पर्चे बनवाए। इसके अलावा करीब 350 से अधिक मरीज पुराने पर्चे के भी पहुंचे। इधर, पर्चा बनवाने के लिए मरीजों को घंटों लाइन में लगना पड़ा। ओपीडी गैलरी में विभिन्न कक्षों में मौजूद चिकित्सकों के कक्ष के बाहर काफी भीड़ दिखी। वहीं पैथोलॉजी लैब, अल्ट्रासाउंड कक्ष, एक्स-रे कक्ष आदि में मरीज नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed