फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Waterlogging on Nidhivan Marg Due to Uncleaned Drains

Mathura News: निधिवन मार्ग पर नालियों की सफाई न होने से जलभराव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging on Nidhivan Marg Due to Uncleaned Drains
वृंदावन। निधिवन राज मंदिर और अन्य प्रमुख देवालयों को जाने वाला मुख्य मार्ग इन दिनों बदहाली का शिकार हैं। नगर निगम द्वारा नालियों की नियमित सफाई न कराए जाने के कारण सड़क पर दूषित पानी जमा हो गया है, जिससे स्थानीय निवासियों और दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी रमेश चंद्र शर्मा ने कहा कि नियमित सफाई न होने के कारण मंदिर मार्ग पर गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। नालियों का दूषित पानी सड़कों पर बह रहा है, जिससे न केवल आवागमन बाधित हो रहा है, भीषण दुर्गंध के कारण लोगों का गुजरना भी दूभर हो गया है। चीरघाट रोड पर ओवरफ्लो होती नालियों ने स्थिति को और भी गंभीर बना दिया है।
विज्ञापन

स्थानीय नागरिक लक्ष्मण शर्मा, प्रशांत शाह, भीकचंद गोस्वामी, लक्ष्मीनारायण तिवारी, वंशी तिवारी, सागर, और योगेश अग्रवाल ने रोष व्यक्त किया। प्रशासन से मांग की है कि तीर्थस्थल की गरिमा को देखते हुए तुरंत नालियों की सफाई कराई जाए और जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान निकाला जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed