फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Water level dropped by 10 cm, now Yamuna on danger mark

Mathura News: 10 सेमी गिरा जलस्तर, अब खतरे के निशान पर यमुना

Wed, 02 Aug 2023 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Updated Wed, 02 Aug 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
Water level dropped by 10 cm, now Yamuna on danger mark
- शाम चार बजे प्रयाग घाट पर जलस्तर 166 मीटर दर्ज किया गया
विज्ञापन

- सोमवार शाम 166.10 मीटर था जलस्तर

संवाद न्यूज एजेंसी
मथुरा। एक पखवाड़े बाद यमुना खतरे के निशान पर आ गई है। मंगलवारदोपहर एक बजे यमुना का जल स्तर 166.00 मीटर पर ठहर गया। शाम चार बजे तक यही स्थित बरकरार रही। ताजेवाला और ओखला बैराज पर पानी की सामान्य स्थिति होने के बाद अब मथुरा में भी यमुना के खतरे के निशान से नीचे आने की संभावना है।

पहाड़ी क्षेत्र में तेज बरसात के कारण 15 जुलाई को उफनी यमुना अब शांत होती नजर आ रही है। सोमवार को जलस्तर 166.10 मीटर था, वो मंगलवार शाम 166.00 मीटर तक पहुंच गया है। इस दौरान ताजेवाला से यमुना में जहां 12244 क्यूसेक पानी छोड़ा जा गया, वहींं ओखला बैराज पर पानी की यह मात्रा 27258 क्यूसेक है। इस तरह ताजेवाला और ओखला पर पानी की स्थिति अब सामान्य है। मथुरा स्थित गोकुल बैराज से आगरा के लिए छोड़े जा रहे पानी की मात्रा में भी अब कमी आ रही है। मंगलवार को 88785 क्यूसेक पानी आगरा की ओर छोड़ा गया है। यमुना के जल स्तर पर आई इस कमी ने यमुना खादर की कॉलोनियों में रह रहे लोगों को राहत प दी है। अधिकांश कॉलोनियों में अब बाढ़ का पानी निकल गया है, सिर्फ उन स्थानों पर ही पानी भरा हुआ है, जो निचले इलाके हैं या फिर पानी की निकासी का कोई रास्ता नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed