फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Water filled in Parikrama, mud on raw path

Mathura News: परिक्रमा में भरा पानी, कच्चे पथ पर कीचड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Water filled in Parikrama, mud on raw path
मथुरा। बड़ी परिक्रमा मार्ग में भरा पानी। - फोटो : mathura
गोवर्धन (मथुरा)। राजकीय मुड़िया पूर्णिमा मेले की तैयारियों पर जिलाधिकारी निरंतर नजर बनाए हुए हैं, बावजूद इसके परिक्रमा मार्ग में अव्यवस्थाएं हावी हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम हुई बारिश ने मेले की तैयारियों की पोल खोलकर रख दी। जल निकासी के साधन न होने से परिक्रमा मार्ग में पानी भर गया। कच्चे पथ पर दल-दल व कीचड़ हो गई।
विज्ञापन

गिरिराजजी की तलहटी में लगने वाला मुड़िया पूर्णिमा मेला 4 जुलाई से शुरू होकर 11 जुलाई तक चलेगा। मेले से पूर्व हो रही बरसात ने प्रशासनिक व्यवस्थाओं की कलई खोल दी है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं के वाहनों को खड़ा करने के लिए जगह-जगह किसानों के खेतों में पार्किंग स्थल बनाए हैं। ज्यादातर पार्किंग स्थलों में बारिश के समय पानी भर जाता है। इससे चालक सड़क पर वाहन खड़े करेंगे तो जाम की स्थिति बन सकती है। परिक्रमा मार्ग में राजस्थान सीमा से पहले आन्यौर परिक्रमा मार्ग में भी जल निकासी के कोई इंतजाम नहीं हैं। कंचन धाम के आसपास सड़क पर पानी तालाब की शक्ल ले लेता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed