फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Wanted in aerial firing case arrested

Mathura News: हवाई फायरिंग के मामले में वांछित पकड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Apr 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Wanted in aerial firing case arrested
मथुरा। पकड़ा गया आरोपी। - फोटो : mathura
कोसीकलां (मथुरा)। भगवती रोड पर मामूली सी बात पर हुई हवाई फायरिंग तथा वीडियो वायरल होने के बाद वांछित आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया। उसके कब्जे से लाइसेंसी रिवाल्वर, दो कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मंगलवार की रात तांगड़ा निवासी लोकेश, सोहन सिंह, हरकेश एवं दूसरे पक्ष के गांगवान निवासी नरेंद्र सिंह उर्फ लालू व 2-3 अज्ञात लोगों के बीच आपस में मिस्ड कॉल करने पर विवाद हो गया था। नरेंद्र सिंह ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर का दुरुपयोग करते हुए हवाई फायरिंग से लोगों में दहशत फैला दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

पुलिस ने नरेंद्र सिंह उर्फ लालू व 2-3 अज्ञात लोगों द्वारा भीड़ में अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर का दुरुपयोग कर हवाई फायरिंग करने का मामला दर्ज कर लिया। सीओ आशीष शर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी नरेंद्र सिंह को बुधवार की रात ईदगाह तिराहे के समीप से पकड़ लिया, उसके कब्जे से लाइसेंसी रिवाल्वर और दो कारतूस बरामद किए हैं। सीओ ने बताया कि डीएम के समक्ष लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चाकू व चोरी की बाइक के साथ आरोपी पकड़ा
पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक आरोपी को चोरी की बाइक व चाकू के साथ पकड़कर चालान कर दिया। सीओ आशीष शर्मा ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक ने टीम के साथ बुधवार की रात में चेकिंग के दौरान बठैनकलां-कोकिलावन मार्ग पर नाले के समीप से खिटाविटा निवासी आरिफ को बिना नंबर प्लेट की बाइक और चाकू के साथ पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed