फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   wait, for new, bus stand, mathura, public, transport,

नए बस अड्डे की सौगात को अभी करना होगा और इंतजार

Sat, 11 Jul 2020 04:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 04:39 PM IST
विज्ञापन
wait, for new, bus stand, mathura, public, transport,
मथुरा। कोरोना महामारी के चलते जनपद की जनता को नए बस अड्डे की सौगात मिलने में छह महीने का इंतजार और करना पड़ेगा। यह अंतरराज्यीय बस अड्डा आगरा-दिल्ली हाईवे पर गोकुल रेस्टोरेंट के पास निर्माणाधीन है। जून में तैयार होने वाला यह बस अड्डा अब दिसंबर में बनकर तैयार होगा।
विज्ञापन

23 करोड़ रुपये से करीब दो साल से आगरा-दिल्ली हाईवे पर गोकुल रेस्टोरेंट के पास अंतरराज्यीय नया बस अड्डा निर्माणाधीन है। हालांकि दिसंबर 2019 में यह बनकर तैयार हो जाना था, पर कार्यदायी संस्था ने देरी कर दी। छह माह का समय संस्था को दिया गया। इसके बाद जून 2020 तक बस अड्डा बनकर तैयार होना था, लेकिन लॉकडाउन के चलते मजदूर अपने-अपने गृह जनपद को चले गए। जिससे निर्माण में देरी हो गई। अब दिसंबर 2020 तक बस अड्डा बनकर तैयार होने का दावा किया जा रहा है। यहां से देश के कोने-कोने के लिए बसों का संचालन हो सकेगा।
विज्ञापन

पार्किंग में खड़ी हो सकेंगी 200 बसें
नए अंतरराज्यीय बस अड्डे में रोडवेज के सभी अधिकारियों के कार्यालय बनेंगे। वहीं चालक और परिचालकों के लिए रेस्ट रूम भी बन रहा है। इसके अलावा 28 दुकानें भी बनाई जा रही हैं। बसों के लिए शेड भी लगेंगी। खास यह है कि पार्किंग में 200 बसें खड़ी हो सकेंगी। बस अड्डे के मुख्यद्वार पर योगीराज श्रीकृष्ण की बड़ी प्रतिमा भी लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं है पीने का पानी, बैठने की व्यवस्था
नेपाल होटल के सामने रेलवे पुल के पास नया बस अड्डा संचालित है। हालांकि यहां से हर राज्य के लिए बसों का संचालन तो है, पर यात्रियों की सुविधा के लिए कुछ भी नहीं है। न ही पीने के पानी की व्यवस्था है और न ही बैठने के लिए कुर्सियां हैं।

- दिसंबर तक बस अड्डा बनकर तैयार हो जाएगा। कोरोना महामारी के चलते देरी हुई है, जबकि जून 2020 में ही निर्माण पूरा हो जाना था। दिसंबर 2019 में कार्य पूरा होना था, पर कार्यदायी संस्था की हीलाहवाली के चलते देरी हो रही है। - विनोद कुमार शुक्ला, एआरएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed