{"_id":"5f0471de8ebc3e42ec14aa9d","slug":"vrindavan-road-slow-speed-seaver-mathura-mathura-news-agr4493943138","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृंदावन रोड पर धीमि गति से चल रहा सीवर कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृंदावन रोड पर धीमि गति से चल रहा सीवर कार्य
विज्ञापन
जयसिंह पुरा क्षेत्र में सीवर लाइन डालने के कार्य के चलते जाम में फंसे वाहन और राहगीर।
- फोटो : MATHURA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। अगर आपको वृंदावन जाना है तो संभल कर जाइए। जरा सी चूक आपको भारी पड़ सकती है। न अधिकारियों को आपकी समस्या से मतलब है और न जनप्रतिनिधियों को कोई लेनादेना। मथुरा मार्ग पर चल रहे सीवर खुदाई के कार्य ने लोगों का रास्ता ही रोक दिया है। काम बेहद धीमी गति से चल रहा है। लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। हर दिन इस मार्ग पर वाहनों का जाम लग रहा है। लोगों को मिनटों का सफर घंटों में तय करना पड़ता है।
मथुरा वृंदावन रोड पर पीएमवी पॉलिटेक्निक से लेकर मसानी तक सीवर लाइन डालने का काम चल रहा है। इस कार्य के दौरान बरती जा रही लापरवाही लोगों के लिए सिर दर्द बन गईं है। पिछले एक माह से बिरला मंदिर से गणेश टीला तक ही सीवर लाइन का कार्य हो सका है। हर दिन जेसीबी और पोकलाइन मशीन से 20 से 30 फीट गहरा गड्ढा खोदा जा रहा है और मिट्टी पास में ही इकट्ठी कर दी गई है। इस कारण मार्ग में निकलने के लिए बहुत कम जगह बच रही है। हर दिन यहां से गुजरने वाले वाहनों से जाम लग रहा है।
मसानी और भूतश्वेर से ट्रैफिक डायवर्ट
मथुरा-वृंदावन मार्ग पर चल रहे ट्रैफिक को डायवर्ट करने के लिए मसानी और भूतेश्वर पर व्यवस्था की गई है। फिर भी चार पहिया और बड़े वाहन इस मार्ग पर आ रहे हैं। जाम न लगे इसके लिए एक टीआई के साथ सिपाही लगाए गए हैं।
विज्ञापन
- कमल किशोर, एसपी ट्रैफिक
हर दिन गुजरते हैं 20 हजार लोग
मथुरा-वृंदावन के बीच हर दिन 20 हजार से अधिक लोग गुजरते हैं। इनमें नौकरी करने वालों के साथ व्यापारी और बाहर जाने वाले यात्री शामिल हैं। लाकडाउन विद्यालय बंद होने से छात्रों का अभी आवागमन बंद है, वरना संख्या अधिक होती है।
मंत्री जी कभी इस रोड से भी निकलो
जनपद में दो मंत्री हैं, लेकिन फिर भी यहां के हालात बदतर हैं। मथुरा और वृंदावन की सड़कें खुदी पड़ी हैं, लेकिन कभी दोनों मंत्रियों ने लोगों की समस्या को समझने का प्रयास ही नहीं किया। मंत्री इस रोड से निकलना भी जरूरी नहीं समझते, उन्हें एनएच-2 से होकर गुजरना अधिक महफूज लगता है।
बरसात में और बिगड़ेंगे हालात
मथुरा-वृंदावन रोड पर सीवर के कारण खोदी गई रोड आने वाले दिनों में और मुसीबत खड़ी करने वाली है। बारिश के बाद लोगों को इस रोड से निकलने में और परेशानी होगी।