फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Vrindavan Groans Under Traffic Gridlock; No One to Offer Relief

Mathura News: जाम से कराह रहा वृंदावन, मरहम लगाने वाला कोई नहीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Vrindavan Groans Under Traffic Gridlock; No One to Offer Relief
चुंगी चौराहा से मिर्जापुर धर्मशाला तक लगे जाम में वाहनों की लंबी कतार
वृंदावन। नगर की यातायात व्यवस्था में सुधार के दावे ध्वस्त हो गए। शनिवार एवं रविवार को वाहनों के प्रवेश पर रोक भी नहीं लग सकी। पुलिस प्रशासन का यातायात प्लान ध्वस्त होने पर वृंदावन जाम से कराह उठा, दिनभर श्रद्धालु और स्थानीय लोग जाम से जूझते रहे, लेकिन मरहम लगाने वाला कोई नहीं।
विज्ञापन

पुलिस प्रशासन ने नगर में लाखों की संख्या में शनिवार एवं रविवार को देश के विभिन्न शहरों से श्रद्धालुओं के आवागमन को देखते हुए दो दिन बाहरी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई। लेकिन पुलिस का यातायात प्लान ध्वस्त हो गया। देानो ही दिन बाहरी वाहनों को प्रवेश पर रोक नही लग सकी। नतीजतन नगर में अटल्ला चुंगी चौराहा से लेकर चुंगी चौराहा तक लंबा जाम लगा रहा। कोतवाली से चंद कदमों की दूरी पर चुंगी चौराहा, अंबेडकर पार्क तिराहा, अटल्ला चुंगी चौराहा, अनाज मंडी, वनखंडी तिराहा, पुराना बजाजा, विद्यापीठ चौराहा, हरि निकुंज चौराहा, परिक्रमा मार्ग में जबरदस्त जाम लगा। श्रद्धालुओं के वाहनों की लंबी कतार लग गई। मार्गों पर राहगीरों का पैदल चलना भी दुश्वार हो गया।
विज्ञापन

घंटों लगे जाम को खुलवाने के लिए तिराहे-चौराहों पर पुलिसकर्मी नदारद दिखे। जाम से फंसे श्रद्धालु वाहनों से उतर कर खुद ही जाम खुलवाने और वाहनों के लिए रास्ता बनाने के लिए मशक्कत करते नजर आए। इससे एक दिन पहले दिनभर नगर के प्रमुख मार्गों पर जाम लगा रहा। श्रद्धालुओं के साथ स्थानीय लोगों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मार्गों पर लगे जाम के कारण स्थानीय लोग घरों में कैद होकर हो गए। सीओ सदर पीतम पाल सिंह ने बताया कि नगर में यातायात व्यवस्था के लिए सभी तिराहे-चौराहों पर पुलिस कर्मी तैनात के निर्देश दिए हैं। एकादशी के कारण भीड़ अधिक होने पर जाम के हालात बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed