फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   voting for panchayat poll in mathura

अशांति की आशंका पर दो प्रत्याशी हिरासत में लिए

Thu, 10 Dec 2015 12:18 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा Updated Thu, 10 Dec 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
voting for panchayat poll in mathura
गांव सियरा में चुनाव के दौरान अशांति फैलाने की सूचना पर पुलिस ने रात को ही दो प्रधान प्रत्याशियों को हिरासत में ले लिया। दोपहर तीन बजे के बाद उन्हें छोड़ दिया। देर सायं तक उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन


रात को पुलिस को सूचना मिली ही हरियाणा नंबर की सफारी कार में कुछ लोग मतदान में बाधा उत्पन्न करने की नीयत से आ रहे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर प्रधान पद के प्रत्याशी हरवीर और विमल को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


बताया गया कि रात में पुलिस ने जिस सफारी को पकड़ा था, उसमें से तमंचा भी बरामद हुआ है। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों प्रत्याशियों को एहतियात के तौर पर हिरासत में लिया था। दोपहर तीन बजे उन्हें छोड़ दिया। कार से तमंचा मिलने से इंकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


छिटपुट घटनाओं पर दौड़ती रही पुलिस
ग्राम नगला भूरिया में प्राथमिक स्कूल पर मतदानकर्मी खाना खा रहे थे उसी वक्त पहुंचे सेवानिवृत्त सैनिक धर्मवीर ने वोट न पड़ पाने पर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। मांट रोड स्थित ग्राम थना अमर सिंह में मतदान केंद्र पर फर्जी वोट डालने की शिकायत पर पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी।


ग्राम तंबका में गोली चलाने की सूचना पर पुलिस पहुंची तो पता चला कि कहासुनी के बाद मामला शांत हो गया। सादाबाद रोड स्थित गांव नुनेरा में भी गोली चलने की सूचना पर पुलिस ने दौड़ लगाई। थाना राया के गांव तिरवाया में भी मतदान को लेकर कहासुनी की शिकायत मिली। मतदान स्थलों पर जिलाधिकारी राजेश कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. राकेश ने भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed