फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   voting for panchayat poll in mathura

फरह ब्लॉक अव्वल तो मांट रहा फिसड्डी

Thu, 10 Dec 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा Updated Thu, 10 Dec 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
voting for panchayat poll in mathura
चौथे चरण के मतदान के साथ बुधवार को ग्राम पंचायत चुनाव में मतदान की प्रक्रिया पूरी हो गई। इन चारों चरणों में जिले में सर्वाधिक मत प्रतिशत फरह ब्लॉक का दर्ज हुआ है। मांट ब्लॉक के मतदाता वोटिंग में सबसे पीछे रहे।
विज्ञापन


जिले में चार चरणों में हुए ग्राम पंचायत चुनाव-2015 के मतदान प्रतिशत पर ब्लॉक वार गौर करें तो प्रथम चरण का मत प्रतिशत सबसे अधिक रहा। इस चरण में चौमुंहा, छाता और नंदगांव के मतदाताओं ने 75 प्रतिशत मतदान किया था। अंतिम चरण के मतदान तक यह प्रतिशत सबसे अधिक रहा है।
विज्ञापन


फरह ब्लॉक के मतदाताओं का मत प्रतिशत अब तक के सभी चुनावों में ब्लॉक स्तर पर सर्वाधिक रहा है। फिसड्डी मतदाताओं पर नजर डालें तो द्वितीय चरण में सबसे कम वोट पड़े हैं। इस चरण के दौरान मांट और नौहझील के मतदाताओं ने सिर्फ 69.16 प्रतिशत ही मतदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह मतदान प्रतिशत चार चरणों में सबसे कम है। इसके अलावा इसी चरण में मांट ब्लॉक का मतदान प्रतिशत जिले के सभी ब्लॉक में सबसे नीचे है। मांट ब्लॉक में 67.55 प्रतिशत ही वोट पड़े थे जो अन्य सभी ब्लॉक से सबसे कम हैं।


प्रथम चरण - 75 प्रतिशत मतदान
 चौमुंहा - 72.09 प्रतिशत
 छाता -   75.99 प्रतिशत
 नंदगांव - 76.01 प्रतिशत


दूसरा चरण- 69.16 प्रतिशत मतदान
 मांट - 67.55 प्रतिशत
 नौहझील - 70.77 प्रतिशत


तीसरा चरण- 73.58 प्रतिशत मतदान
 मथुरा - 70.57 प्रतिशत
 गोवर्धन - 72.15 प्रतिशत
 फरह - 78.04 प्रतिशत


चौथा चरण- 72.61 प्रतिशत मतदान
 राया - 71.12 प्रतिशत
 बलदेव - 74.49 प्रतिशत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed