{"_id":"cf0f17a405a34dd7af01f2aae37f3a9c","slug":"voting-for-panchayat-poll-in-mathura-hindi-news-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"राया, बलदेव में आज पड़ेंगे वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राया, बलदेव में आज पड़ेंगे वोट
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
Updated Tue, 08 Dec 2015 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनाव के चौथे और अंतिम चरण के मतदान के लिए राया और बलदेव के 210 गांवों में बनाए गए 210 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जाएंगे। इन पर 128 ग्राम प्रधान और 1644 ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए मतदान होगा। सुबह सात बजे से शुरू होने वाले मतदान के लिए मंगलवार शाम तक पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों पर पहुंच गईं।
शांति पूर्वक मतदान कराने के लिए प्रशासन ने पूरे इलाके को दो सुपर जोन और आठ जोन में बांटा है। सुपर जोन में एक एसपी और एडीएम स्तर के अधिकारी की जिम्मेदारी तय की गई है। जोन में सीओ और एसडीएम स्तर के अधिकारियों को जिम्मेदार बनाया गया है। साथ ही 43 सेक्टरों में पूरे इलाके को बांटा गया है।
थाना बलदेव, महावन, यमुनापार और राया के सभी ग्राम पंचायत और मांट थाने की पांच ग्राम पंचायतों में होने वाली वोटिंग के लिए राया के राष्ट्रीय इंटर कालेज से और बलदेव ब्लाक के ऋषिकुल पब्लिक स्कूल प्रेमनगर महावन से पोलिंग पार्टियां रवाना होकर मंगलवार शाम तक सभी मतदान केंद्रों पर पहुंच गई।
विज्ञापन
पोलिंग पार्टियों के खाने-पीने, रहने, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था के लिए प्रशासन की ओर से समुचित इंतजाम किए गए। डीएम राजेश कुमार और एसएसपी डा. राकेश सिंह ने दोनों ब्लाकों के पोलिंग पार्टियों के रवानगी स्थल का निरीक्षण किया और अतिसंवेदनशील प्लस और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल और सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त कराए।
मतदान केंद्र पर रहेगी कैमरों की नजर
पुलिस और प्रशासन की ओर से मतदान केंद्रों पर दंगाइयों की सूरत शिनाख्त के लिए बड़े पैमाने पर वीडियो कैमरों का इंतजाम किया गया है। राया और बलदेव ब्लाक में 18 मतदान केंद्र अतिसंवेदनशील प्लस, 73 अतिसंवेदनशील और 80 संवेदनशील की श्रेणी में रखे गए हैं।
पुलिस और प्रशासन की ओर से सभी अतिसंवेदनशील प्लस, अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर वीडियो कैमरा ऑपरेटर लगाए हैं। वे हर समय मतदान केंद्र के अंदर और बाहर रिकार्डिंग करेंगे। इसके अलावा 16 सुपर क्लस्टर दस्ते और 17 थानों की मोबाइल टीम और अधिकारियों के साथ भी कैमरामैन लगाए गए हैं। झगड़े की सूचना पर पहुंचने वाले अधिकारी भी रिर्काडिंग कराएंगे।