फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Viral and malaria patients increased after rain

बारिश के बाद वायरल और मलेरिया के बढ़े मरीज

Wed, 25 Aug 2021 12:12 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Viral and malaria patients increased after rain
वृंदावन। कोरोना काल में संक्रामक बीमारियों से निपटना स्वास्थ्य विभाग के लिए चुनौती बना हुआ है। बरसात में वायरल फीवर, डेंगू, मलेरिया सहित अन्य बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है। लोग बीमार हो रहे हैं और अस्पतालों में मरीजों की भीड़ हो गई है। मंगलवार को वृंदावन के सौ शैया संयुक्त जिला अस्पताल में ओपीडी में मरीजों की लंबी लंबी लाइन लग गई। मरीजों में अधिकांश लोग वायरल और मलेरिया से पीड़ित पहुंचे।
विज्ञापन

वायरल बुखार व मलेरिया मरीजों की संख्या में इन दिनों बढ़ गई है। वृंदावन के संयुक्त जिला अस्पताल में प्रतिदिन ओपीडी में 500 मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें से कम से कम 200 मरीज वायरल बुखार व मलेरिया से पीड़ित मिल रहे हैं। अस्पताल के सीएमएस एसके जैन ने कहा कि मरीजों का उचित इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन

वायरल बुखार से बचाव के लिए कड़ी धूप व बरसात के पानी से बचकर रहने, स्वच्छ व ताजा भोजन करने, सोशल डिस्टेंसिंग में मास्क मास्क पहनकर रहने, कोरोना वैक्सीन अवश्य लेने की सलाह दी जा रही है। बरसात के मौसम में जगह-जगह जलभराव और नियमित साफ-सफाई न होने की वजह से ही मच्छर पनपने लगे हैं। इसी से मलेरिया होने का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed