{"_id":"6a860b1ab748a50f5c0e653a","slug":"vipra-seals-two-unauthorized-constructions-mathura-news-c-369-1-mt11023-151246-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: विप्रा ने दो अनाधिकृत निर्माण किए सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: विप्रा ने दो अनाधिकृत निर्माण किए सील
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। अनाधिकृत निर्माणों के विरुद्ध मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण (विप्रा) ने बुधवार को सीलिंग की कार्रवाई की। राधा बाग रोपवे रोड, बरसाना स्थित स्थल पर अमित द्वारा करीब 700 वर्गमीटर में भूतल, प्रथम तल, द्वितीय तल व तृतीय तल का निर्माण कराया जा रहा था। मौके पर चिनाई का कार्य जारी था और कोई स्वीकृति नहीं दिखाई गई।
अनाधिकृत निर्माण के विरुद्ध यूपी नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम के तहत ऑनलाइन वाद योजित कर नोटिस निर्गत किए गए थे। इसी प्रकार संजू द्वारा मोहिनी निकुंज के पास नहर की पटरी पर कामा रोड, बरसाना स्थित करीब 400 वर्गमीटर में बेसमेंट, भूतल व प्रथम तल का निर्माण किया गया था।
दोनों के विरुद्ध ऑनलाइन वाद योजित कर नोटिस निर्गत किए गए थे। प्राधिकरण के आदेशों एवं नोटिसों की निरंतर अवहेलना करते हुए निर्माण जारी रखने पर दोनों अनाधिकृत निर्माणों को 19 अगस्त को सील कर दिया गया। विप्रा उपाध्यक्ष लक्ष्मी एन ने बताया कि बिना अनुमति किए जा रहे दो निर्माण सील कराए गए हैं। समय-समय पर अवैध निर्माणों के विरुद्ध कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।