{"_id":"65c2ab6f6710ba1a2d0b0f03","slug":"vipra-demolished-illegal-colony-mathura-news-c-369-1-sagr1009-108191-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: विप्रा ने ध्वस्त की अवैध काॅलोनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: विप्रा ने ध्वस्त की अवैध काॅलोनी
विज्ञापन
मथुरा। मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण ने अवैध निर्माण और बिना स्वीकृति के विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। गोवर्धन रोड पर गुड्डू सेठ द्वारा दो हेक्टेयर जमीन पर अवैध काॅलोनी विकसित की जा रही थी। विकास प्राधिकरण ने विकासकर्ता के विरुद्ध वाद दायर किया।
विप्रा के नवागत सचिव अरविंद कुमार द्विवेदी ने इस प्रकरण में पत्रावली तलब की ओर मंगलवार को एसडीएम गोवर्धन के नेतृत्व में धवस्तीकरण की कार्रवाई की। कॉलोनी में प्लॉटों की चहारदिवारी, कमरे व सड़क आदि को तोड़ दिया गया है प्राधिकरण के ओएसडी प्रसून द्विवेदी ने बताया कि कार्रवाई के दौरान सहायक अभियंता भगवान सिंह और दीप शिखर गुप्ता मनीष तिवारी आदि प्राधिकरण के कर्मचारी मौजूद रहे।
भूमाफिया ने हटाया नगर निगम का नोटिस बोर्ड
शहर में नगर निगम की खाली पड़ी जमीन पर कब्जे का खेल चल रहा है। गोविन्द नगर स्थित डी सेक्टर वार्ड 55 में करोड़ों की खाली जमीन पर नगर निगम ने कब्जे को ध्वस्त करते हुए विगत कुछ माह पूर्व पार्क का टेंडर करते हुए काम शुरू किया। परन्तु भू-माफिया ने अड़चन पैदा करते हुए कार्य को अवरुद्ध कर दिया। नगर निगम ने इस जमीन पर अपना बोर्ड लगा दिया, जिसे भू-माफिया ने हटा दिया।