{"_id":"6a1dd917b1912f17a40959ac","slug":"vipin-was-cremated-with-military-honors-mathura-news-c-412-1-mt21010-8520-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: सैनिक सम्मान के साथ किया गया विपिन का अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: सैनिक सम्मान के साथ किया गया विपिन का अंतिम संस्कार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राया। भारतीय सेना के जवान विपिन का पार्थिव शरीर सोमवार की सुबह उनके गांव पिरसुआ पहुंचा। उनके अंतिम दर्शन के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। सेना के जवानों ने सैनिक सम्मान के साथ उन्हें सलामी दी। अंतिम संस्कार के समय छोटे भाई सुनील कुमार ने मुखाग्नि दी।
पिरसुआ निवासी विपिन शर्मा आर्मी मेडीकल कोर में तैनात थे। शनिवार सुबह उनका ड्यूटी पर तैनाती के दौरान निधन हो गया। सोमवार सुबह शव गांव पहुंचा। विपिन वर्ष 2016 को सेना के मेडीकल कोर में भर्ती हुए थे वर्तमान में उनकी तैनाती झांसी में थी। पिता तेजपाल ने बताया कि उनका बड़ा बेटा भगवानदास सेना में सेवारत है और छोटा बेटा सेना में भर्ती होने की तैयारी कर रहा है।
मौके पर पहुंचे पूर्व मंत्री श्याम सुंदर शर्मा ने कहा कि सेना के एक जवान का चले जाना केवल परिवार ही नहीं बल्कि पूरे समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। वहीं ब्लॉक प्रमुख नौहझील सुमन चौधरी ने भी जवान को श्रद्धसुमन अर्पित किए। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन राकेश शर्मा, अरविंद शर्मा, आर्मी मेडीकल कोर के सूबेदार दिनेश सिंह, प्रमेाद कुमार, मुकेश कुमार, रामप्रकाश शर्मा, यतीश उपमन्यु, मनोज शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
अधिकारियों के नहीं पहुंचे पर ग्रामीण नाराज
गांव पिरसुआ में तीन दिन तक कोई प्रशासनिक अधिकारी नहीं पहुंचा तो अंतिम सस्कार के समय ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए। मौजूद लोगों ने ग्रामीणों को समझाकर शांत किया। बाद में नायब तहसीलदार रूबी यादव, बीडीओ सतेंद्र सिंह, लेखपाल नरेंद्र मधुर मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत की।