फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Villagers protest demanding access to the temple path

Mathura News: मंदिर का रास्ता खोल जाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Villagers protest demanding access to the temple path
कोसीकलां। कोटवन औद्योगिक क्षेत्र में भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई के दौरान आस्था के केंद्र शेड माता मंदिर का मुख्य मार्ग बंद किए जाने से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन कर प्रशासन पर न्यायालय के स्थगन आदेश की अनदेखी करते हुए जबरन रास्ता बंद कर दीवार खड़ी कराने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासनिक टीम ने मंदिर तक जाने वाले वर्षों पुराने मार्ग को बंद करा दिया है जबकि कार्रवाई के दौरान अधिकारियों को न्यायालय के स्थगन आदेश की प्रति भी दिखाई गई लेकिन इसके बावजूद रास्ता बंद कर दिया गया।
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार शेड माता मंदिर कोटवन, नवीपुर, दहगांव, उमराला समेत छह गांवों की आस्था का प्रमुख केंद्र है। श्रद्धालु वर्षों से इसी मार्ग से मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन करते रहे हैं। रास्ता बंद होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही मंदिर का पुराना मार्ग बहाल नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन में करण सिंह, गुलाब सिंह, विजय सिंह, चंद्रभान, अवतार प्रधान, गजेंद्र, ऋषिराज, भारत, ज्योति, शीला, कविता, सोनू, देवकी, लज्जावती आदि शामिल रहे। तहसीलदार सचिन पवार का कहना है कि मंदिर पर जाने के लिए चार रास्ते हैं ग्रामीण रास्ते की आड़ में जबरन कानून व्यवस्था को बिगड़ने की प्रयास कर रहे हैं। ग्रामीणों को समझा शांत किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed