{"_id":"587bbba34f1c1b3503efe644","slug":"video-viral-mater-of-up-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसपी से बात होने के बाद सिपाही ने साधी चुप्पी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसपी से बात होने के बाद सिपाही ने साधी चुप्पी
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Sun, 15 Jan 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
सर्वेश कुमार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीडियो वायरल करके लखनऊ तक हड़कंप मचाने वाले सिपाही सर्वेश चौधरी को एटा के पुलिस कप्तान ने बुलाकर बात की। आधा घंटे तक उसे समझाया। बताया जाता है कि इस पूरे मामले में डीजीपी ने पुलिस कप्तान से रिपोर्ट तलब की है।
एटा की पुलिस लाइन में तैनात सिपाही सर्वेश चौधरी का वीडियो वायरल हुआ था। सिपाही ने फीरोजाबाद में तैनाती के दौरान तत्कालीन एसपी पीयूष श्रीवास्तव और एसपी देहात संजय यादव पर उत्पीड़न का आरोप मढ़ा था। इतना ही नहीं वीडियो में सिपाही ने कहा था कि 24 घंटे ड्यूटी के बाद भी सुविधाओं से वंचित रहना पड़ता है। खाने को भी अच्छा नहीं मिल पाता। पेंशन बंद होने से संकट खड़ा हो गया है।
मूलत: मथुरा जनपद के नौहझील थाना क्षेत्र में गांव मानागढ़ी का रहने वाले सिपाही के वीडियो से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। शनिवार को ही एसएसपी एटा राजेश कृष्ण ने सिपाही को बुला लिया। एसएसपी ने करीब आधे घंटे तक सिपाही को समझाते हुए कहा कि तुमने गलत किया है।
विज्ञापन
परेशानी थी तो हमारे पास आते। बताया गया कि एसएसपी ने आगाह करते हुए कहा कि अब किसी को इंटरव्यू मत देना और मीडिया से दूरी बनाकर ही रखना। एसएसपी की सलाह के बाद से सिपाही ने चुप्पी साध ली है।