Mathura: जीआरपी सिपाहियों ने प्लेटफॉर्म पर लेटे युवक पर चलाई लात, वीडियो आया सामने, एसपी ने बैठाई जांच
मथुरा में रेलवे स्टेशन पर लेटे युवक को हटाने के लिए जीआरपी सिपाहियों ने उसे पैरों से कुचला। इसका वीडियो सामने आने के बाद एसपी जीआरपी ने जांच के आदेश दिए हैं। दोषी पाए जाने पर दोनों सिपाहियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मथुरा में रेलवे स्टेशन पर जीआरपी सिपाहियों का युवक को पैर से कुचलने का वीडियो सामने आया है। एसपी जीआरपी ने वीडियो का संज्ञान लिया। उन्होंने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। दोषी पाए जाने पर दोनों सिपाहियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
मामला होली के दूसरे दिन जीआरपी थाना के सामने वेटिंग हॉल में आठ मार्च का है। यहां जीआरपी थाना के ठीक सामने यात्री प्रतीक्षालय बना है। इसमें कुछ महिला यात्री बैठी ट्रेन का इंतजार कर रही थीं। इसी बीच यहां एक युवक प्लेटफॉर्म पर लेटा था। महिलाओं के मुताबिक उसने शराब पी रखी थी। इस पर एक महिला यात्री ने उसकी शिकायत जीआरपी से की।
यह भी पढ़ें:- दिल्ली-भोपाल का सफर होगा आसान: आगरा में दो मिनट रुकेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, इस तारीख से यात्री कर सकेंगे सफर
युवक को लातों से कुचला
शिकायत पर जीआरपी के दो हेड कांस्टेबल आए। वह शराबी को वहां से उठकर बाहर जाने के लिए बोले। इस पर वह वहां से नहीं हटा। सिपाहियों ने उसे जबर्दस्ती उसे हटाया। इसका एक वीडियो सामने आया है। इसमें सिपाही उसे हटाने के लिए उसे पैरों से कुचल रहे हैं। जीआरपी एसपी मोहम्मद मुश्ताक ने बताया कि वीडियो की जांच कराई जा रही है। यदि सिपाही दोषी पाए जाते हैं तो कार्रवाई होगी।