फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   vendor dies after coming into contact current shed pillar

Mathura News: शेड के खंभे में उतरे करंट से सब्जी विक्रेता की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
vendor dies after coming into contact current shed pillar
मथुरा। नवीन कृषि उत्पादन मंडी समिति परिसर में सोमवार तड़के करंट की चपेट में आने से फल-सब्जी विक्रेता मोहम्मद नौशाद (42) की मौत हो गई। हादसा सुबह करीब चार बजे हुआ। नौशाद रोजाना की तरह सब्जी खरीदने मंडी पहुंचे थे। नितिन खंडेलवाल की दुकान संख्या सी-47 के बाहर बने शेड के खंभे के संपर्क में आते ही उन्हें करंट लग गया। हादसे के बाद करीब एक घंटे तक उनका शव मौके पर पड़ा रहा।
विज्ञापन


मंडी प्रशासन के अनुसार, घटना की जानकारी मिलने के बाद विद्युत विभाग के कर्मचारियों से मौके पर जांच कराई गई। जांच में सामने आया कि करंट मंडी परिसर के विद्युत खंभे में नहीं, बल्कि दुकान के बाहर बने शेड में लगे खंभे में आया था। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोग भी डर के कारण शव के पास नहीं जा सके। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

नौशाद पुत्र बाबर खान बिहार के गया जनपद के ग्राम दुनदू, पोस्ट गुरपा फतेहपुर के मूल निवासी थे। करीब 20 वर्ष पहले मथुरा आए थे। जयसिंहपुरा में मंडी के पास किराये के मकान में रहकर फल और सब्जी का कारोबार करते थे। उनके परिवार में पत्नी परवीना, बेटियां मुस्कान, गुड़िया और तानिया और बेटा हसनैन है। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने और कानूनी कार्रवाई से इन्कार कर दिया। इसके बाद शव लेकर बिहार के गया के लिए रवाना हो गए। मंडी प्रशासन ने बताया कि शेड के खंभे में करंट आने के कारणों की भी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed