{"_id":"680698eb15d09cbb9f0fe08e","slug":"vehicle-thief-with-a-bounty-of-20-thousand-arrested-in-encounter-mathura-news-c-160-1-sagr1034-104446-2025-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura:पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा बाइक चोर, पैर में लगी गोली...20 हजार रुपये का इनाम था घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura:पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा बाइक चोर, पैर में लगी गोली...20 हजार रुपये का इनाम था घोषित
Tue, 22 Apr 2025 02:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Apr 2025 02:25 PM IST
सार
मथुरा पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 20 हजार रुपये के इनामी बाइक चोर को गिरफ्तार कर लिया। फायरिंग के दौरान चोर के पैर में गोली लगी है। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
मथुरा पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मथुरा के कोसीकलां में मुठभेड़ में पुलिस ने शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर लिया। टांग में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। पकड़े गए बदमाश पर 20 हजार रुपये का इनाम था।
कोसीकलां थाने में दर्ज छह मुकदमों में वांछित चल रहे नूंह हरियाणा के थाना बिछौर के गांव जखोफर निवासी वाहन चोर मुक्कू उर्फ मकसूद पर मथुरा पुलिस ने 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस मुक्कू की तलाश में हरियाणा भी दबिश दे चुकी थी। बदमाश को पकड़ने के लिए पुलिस ने मुखबिरों को सक्रिय कर दिया था।
सीओ आशीष शर्मा ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार निर्वाल की टीम मुक्कू की तलाश में जुटी थी कि रविवार की रात सूचना मिली कि मुक्कू होडल की तरफ से आ रहा है। पुलिस सक्रिय हो गई। मुखबिर के बताए स्थान पर पुलिस पहुंची तो सामने से बाइक पर वह आता दिखाई दिया। पुलिस को देखते ही बदमाश ने अपनी बाइक दहगांव की तरफ जाने वाले रास्ते पर रजबहा की ओर भगा दी।
विज्ञापन
पुलिस ने उसका पीछा किया। इस पर उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में बदमाश की टांग में गोली लगी और वह पुलिया के पास बाइक स्लिप होने पर गिर गया। पुलिस ने उसे घायल अवस्था में पकड़ लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से तमंचा, कारतूस के अलावा वृंदावन से चोरी की बाइक बरामद की। मुक्कू शातिर वाहन चोर है, वह पलक झपकते ही दो पहिया वाहन चोरी कर लेता था।