{"_id":"67a10ad824f2f6546b0234f9","slug":"vaahan-ne-baik-savaar-dampatee-mein-maaree-takkar-mahila-kee-maut-pati-ghaayal-mathura-news-c-369-1-mt11009-124702-2025-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: वाहन ने बाइक सवार दंपती में मारी टक्कर, महिला की मौत, पति घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: वाहन ने बाइक सवार दंपती में मारी टक्कर, महिला की मौत, पति घायल
विज्ञापन
मथुरा। ठाकुर श्रीबांकेबिहारी के दर्शन करके लौट रहे बाइक सवार दंपती को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में पत्नी की मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
पुलिस के मुताबिक, हाथरस के लोहरा सासनी निवासी ठा. उदयभान सिंह आगरा में निजी कंपनी में काम करते हैं। वर्तमान में वह परिवार के साथ आगरा में ही रहते हैं। रविवार को वह छुट्टी के दिन पत्नी सोनादेवी के साथ बाइक से ठाकुर श्रीबांकेबिहारी के दर्शन के लिए वृंदावन आए थे। शाम छह बजे घर लौटते समय गांव बरारी के पास उनकी बाइक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में सोनादेवी की मौत हो गई, जबकि उदयभान घायल हो गए।
रिफाइनरी थाना प्रभारी सोनू कुमार ने बताया कि प्रार्थना-पत्र मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। फिलहाल अपने स्तर से घटनास्थल के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।