फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   UPSSF's fourth battalion complex will be constructed

Mathura News: यूपीएसएसएफ की चौथी वाहिनी परिसर का होगा निर्माण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Apr 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
UPSSF's fourth battalion complex will be constructed
मथुरा। कृष्णनगरी के सुरक्षा तंत्र को मजबूत करने के लिए शासन से यूपी विशेष सुरक्षा बल (यूपीएसएसएफ) की चौथी वाहिनी के आधुनिक परिसर निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। इसके लिए बढ़ौता गांव में 40 एकड़ भूमि पर निर्माण का खाका तैयार किया गया है। परिसर के निर्माण में 197 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
विज्ञापन

योगी सरकार की धर्मनगरी को पर्यटन हब के रूप में विकसित करने के साथ-साथ मथुरा-वृंदावन का सुरक्षा तंत्र मजबूत करने की मंशा है। इसी के तहत यूपी विशेष सुरक्षा बल (यूपीएसएसएफ) की नई वाहिनी के गठन के साथ भविष्य की जरूरतों के अनुसार वाहिनी परिसर के निर्माण पर जोर दिया जा रहा है। परिसर में विभिन्न प्रकार के आवासीय व अनावासीय भवनों का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए बढ़ौता गांव में 40.03 एकड़ भूमि चिन्हित की गई है। ईपीसी मोड के तहत भवनों का निर्माण व विकास कार्य कराए जाएंगे। इसके निर्माण व विकास कार्यों को पूरा करने के लिए 18 महीने का लक्ष्य रखा गया है। जल्दी ही इसका निर्माण कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन

--
हरित क्षेत्र व क्रीड़ा स्थल जैसी होंगी सुविधाएं
परिसर के आधुनिक निर्माण के लिए कॉम्प्रिहेंसिव मास्टर प्लान तैयार किया गया है। इसमें कॉन्सेप्ट प्लान, थ्रीडी व्यू, एनिमेटेड वॉक-थ्रू, सॉयल टेस्टिंग समेत विभिन्न प्रकार की रिपोर्ट्स बनाई जाएगी। इसकी प्रक्रिया शुरू हो गई है। परिसर को भविष्य की जरूरतों के आधार पर निर्मित व विकसित किया जाएगा। इसमें विभिन्न प्रकार के आवासीय व अनावासीय भवनों का निर्माण, एसटीपी, हरित क्षेत्र, क्रीड़ा स्थल, बैरक और अन्य कई सुविधाओं का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed