{"_id":"6532d421e94830037f07fa95","slug":"uproar-over-womans-death-attempt-to-create-traffic-jam-mathura-news-c-369-1-mt11005-2266-2023-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: महिला की मौत पर हंगामा, जाम लगाने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: महिला की मौत पर हंगामा, जाम लगाने का प्रयास
विज्ञापन
मथुरा। हाईवे स्थित मोती मंजिल के बाहर शुक्रवार दोपहर एक महिला की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा कर दिया। इसके साथ ही हाईवे को जाम करने की कोशिश की। महिला को जिस एंबुलेंस में लाया गया था, उसके शीशे तोड़ दिए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को जैसे-तैसे शांत कराया। परिवार वालों ने डॉक्टर के गलत उपचार से मौत होने का आरोप लगाया।
गांव बंदी महावन निवासी पूरन सिंह ने बताया कि उसकी भाभी सोनिया को बुखार आ गया था। उन्हें बलदेव स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चिकित्सक ने उसे इंजेक्शन लगाया। हालत में सुधार नहीं होने पर उस अस्पताल की एंबुलेंस से सोनिया को मथुरा रेफर कर दिया।
परिजन मोती मंजिल स्थित निजी अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टरों ने सोनिया को मृत बता दिया। इसी पर परिवार वालों का गुस्सा फूट गया। इधर, अस्पताल द्वारा भेजा गया एंबुलेंस चालक मौके से फरार हो गया। गुस्साए लोगों ने सड़क पर हंगामा करते हुए एंबुलेंस के शीशे तोड़ दिए। आरोप लगाया कि गलत इंजेक्शन लगाने से सोनिया की मौत हुई है।