फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   up to four feet of silt accumulated in ghats When Yamuna water decreased in Mathura

यमुना का पानी उतरा: मथुरा में गंदगी घाटों तक आई, अब करो सफाई; चार फीट तक जमा है सिल्ट

Tue, 08 Aug 2023 10:54 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 08 Aug 2023 10:54 PM IST
सार

मथुरा में यमुना का पानी उतर गया है। अब गंदगी घाटों में जमा हो गई है। यहां चार फीट तक सिल्ट जमा है। इसकी सफाई की चिंता न सामाजिक संगठन और न आसपास के उन लोगों को इसकी परवाह है, जिनकी रोजी-रोटी यमुना से चलती है।

विज्ञापन
up to four feet of silt accumulated in ghats When Yamuna water decreased in Mathura
मथुरा में उफान पर यमुना: वृंदावन में केसी घाट के आगे उफान लेती यमुना। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तीर्थनगरी मथुरा में यमुना का पानी उतर रहा है, लेकिन घाट बदसूरत हो गए हैं। सीढ़ियों से पानी उतर जाने के बाद 3-4 फीट तक सिल्ट जमा हो चुकी है। ताज्जुब है कि एक सप्ताह से घाटों का यह आलम है, लेकिन न तो यमुना प्रदूषण को लेकर चिंता जताने वालों को, न सामाजिक संगठन और न आसपास के उन लोगों को इसकी परवाह है, जिनकी रोजी-रोटी यमुना से चलती है। नगर निगम प्रशासन भी इन घाटों की सफाई को लेकर आंखें मूंदे हुए हैं। गाद जमा होने से बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत हो रही हैं। वे किसी तरह कीचड़ से बचकर मा यमुना का आचमन कर रहे हैं।

विज्ञापन


मंगलवार को यमुना का जलस्तर पिछले 24 घंटे के दौरान 31 सेंटीमीटर कम दर्ज किया गया। प्रयागघाट पर शाम चार बजे यमुना 164.88 मीटर के निशान पर थी। इससे अब पूरी तरह से स्थिति सामान्य हो गई है। पानी उतरने से घाटों की सीढ़ियां गाद से अटी हैं। विश्रामघाट और बंगाली घाट पर नलकूप के पानी के तेज बहाव से फिर यमुना में ही बहाया जा रहा है। रामघाट, श्याम घाट, शृंगार घाट, बंगालीघाट भी सिल्ट से अटे हुए हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- सपा सांसद डिंपल यादव का सरकार पर हमला: बोलीं- मणिपुर घटना जितनी संवेदनशील...सरकार का रवैया उतना ही संवेदनहीन

विज्ञापन
विज्ञापन

विश्राम घाट पर बने छोटे-छोटे मंदिर गाद से भरे हैं, लेकिन इन्हें साफ करने जहमत न तो नगर निगम उठा रहा है और न ह यमुना स्वच्छता से जुड़े होने का दम भरने वाले सामाजिक संगठन। नगर निगम के सफाई कर्मचारी सिल्ट उठाने के बजाए उसे यमुना में ही बहाने में जुट गए हैं। यमुना किनारे घाटों की ओर जाने वाली गलियों में भी कीचड़ भरा है। दिनभर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को इससे बड़ी परेशानी हो रही है।

यमुना में चलने लगीं नावें

यमुना का पानी उतरने के बाद अब नौका विहार भी होने लगा है। करीब 20 दिन नावें बंद रहने से नाविकों के सामने रोजी-रोटी की बड़ी समस्या खड़ी हो गई थी, लेकिन पानी कम होने के बाद श्रद्धालु भी आने लगे हैं और वे नौका विहार भी कर रहे हैं। इससे नाविकों के चेहरे पर खुशी का माहौल है।

यह भी पढ़ेंः- दरिंदा प्रेमी: 'तू मेरी न हो सकी तो किसी की न होने दूंगा', मिलने को बुलाया और दी ऐसी मौत; देखकर कांप गए घरवाले
 

कई दिन बीत चुके हैं, लेकिन घाटों से सिल्ट नहीं हटाई जा रही है। एक दो दिन बाद यही सिल्ट फिर से यमुना में ही समा जाएगी। इससे फिर घाटों के नीचे बालू नहीं सिल्ट जमा होगी, जो घाटों पर पानी में उतरकर पूजा करने वालों के पैरों से यमुना जल को गंदा करेगी।  -प्रहलाद शर्मा

सभी को पता है कि बाढ़ के साथ घाटों पर सिल्ट जमा हो गई है। इसे जल्द न हटाया गया तो यह फिर यमुना में ही चली जाएगी। नगर निगम ने इस ओर अब तक कोई ध्यान भी नहीं दिया है। कई घाटों पर तो बड़ी मात्रा में सिल्ट है। इसे जल्द हटाया जाए। अब तो श्रद्धालु भी यमुना पूजन के लिए आने लगे हैं।  -सुरेश नाविक

यह भी पढ़ेंः- 
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की हत्या: मुंह में ठूंसा कपड़ा, बुरी तरह कुचला, शरीर को चाकू से गोदा; शव देख कांप गए लोग
 

यमुना का जल स्तर सामान्य होने के बाद अब श्रद्धालुओं का आवागमन शुरू हो गया है, लेकिन घाटों पर सिल्ट जमी हुई है। उसे हटाने का काम नहीं किया जा रहा है। कई दिन हो गए घाटों पर गंदगी को पड़े हुए, लेकिन किसी को परवाह नहीं है।  -लाला राम नाविक

अब बाढ़ खत्म हो चुकी है। लोगों की सामाजिक गतिविधियां सामान्य होने लगी हैं। लोग यमुना का आचमन और स्नान करने के लिए पहुंचने लगे हैं। बाढ़ के पानी के साथ घाटों पर आई गंदगी परेशानी का कारण बनी हुई है। नगर निगम प्रशासन को जल्द इस दिशा में काम करना चाहिए।  -लोकेंद्र नाथ कौशिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed