फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   up board result in mathura

रिजल्ट की आपाधापी में उत्साह रहा टॉपर

Mon, 18 May 2015 12:25 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 18 May 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
up board result in mathura
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम जिले में पिछले वर्ष की तुलना में कम रहा। हालांकि, हाईस्कूल में 78.91 और इंटरमीडिएट में 78.52 प्रतिशत उत्तीर्ण परीक्षार्थी उत्साह में नजर आए। परीक्षा परिणाम ने उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं के चेहरे पर मुस्कान ला दी।
विज्ञापन


परीक्षार्थी परिणाम जानने के लिए सुबह से बेचैन थे। पाल्य के साथ अभिभावक भी परेशान होते रहे। कुछ छात्र-छात्राओं ने तो रिजल्ट के इंतजार में खाना पीना भी छोड़ दिया था। परिणाम घोषित होेने की सूचना मिलते ही साइबर कैफे पर भीड़ लग गई।
विज्ञापन


हालांकि रिजल्ट मोबाइल और घरेलू इंटरनेट कनेक्शन पर भी देखे गए लेकिन परिणाम का प्रिंट लेने की सभी में होड़ रही। इस दौरान कई बार वेबसाइट पर रिजल्ट न खुलने पर छात्र-छात्राओं के दिल की धड़कनेें बढ़ती रहीं। उत्तीर्ण का परिणाम देखने के बाद ही सुकून मिल सका। अभिभावकों ने भी मिठाई बांटकर खुशी को साझा किया। बता दें के इस बार हाईस्कूल में 49350 परीक्षार्थी में से 37500 उत्तीर्ण हुए हैं। वहीं इंटरमीडिएट में 47121 में से 37000 छात्र उत्तीर्ण हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


देहात से फिर पिछड़ा शहर
गत वर्ष की तरह इस बार भी देहात के विद्यार्थी शहर के छात्रों पर भारी रहे। जनपद के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में टॉपर्स देहात स्थित विद्यालयों के छात्र-छात्राएं ही हैं। इससे शहर के छात्रों में मायूसी देखी गई। वहीं देहात के विद्यालय प्रबंधक काफी खुश दिखाई दिए।


नकल का रहा बोलबाला
एक बार फिर देहात के विद्यार्थियों के टॉपर्स होने से एक बात साबित हो गई। टॉपर्स उन्हीं विद्यालयों से हैं जहां नकल का बोलबाला रहता है। गत वर्ष भी लगभग इन्हीं क्षेत्रों से बच्चे टॉपर्स की सूची में थे।

परीक्षा परिणाम  गत वर्ष   वर्तमान
हाईस्कूल        92.50   78.91 प्रतिशत        
इंटरमीडिएट     95.34   78.52 प्रतिशत 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed