फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   two workers have died in an accident in mathura

ढाय गिरने से दबे दो मजदूर, मौत

Sat, 16 May 2015 11:40 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Sat, 16 May 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
two workers have died in an accident in mathura
थाना गोविंद नगर क्षेत्र की महाविद्या कालोनी में निर्माणाधीन मकान के बेसमेंट की खोदाई कर रहे मजदूरों पर ढाय गिर गई। इसमें दो मजदूर दब गए। जेसीबी से निकाले जाने तक दोनों की मौत हो गई थी। एक अन्य घायल हो गया।
विज्ञापन


महाविद्या कालोनी निवासी अशोक गोला का चांदी छिलाई कटाई आदि का कारोबार है। कालोनी में रामलीला ग्राउंड के गोविंद आश्रम के पास उनका खाली प्लाट है। प्लाट में मशीन आदि लगाने के लिए वे बेसमेंट में ठेकेदार विष्णु से खोदाई करा रहे थे।
विज्ञापन


इस काम के लिए एक हफ्ते से ठेकेदार के मजदूर लगे थे। बेसमेंट में 10 फुट से अधिक गहराई में खोदाई का काम हो चुका था। शनिवार को ठेकेदार थाना हाईवे के गांव जुनसुटी निवासी निहाल सिंह (30) पुत्र सुकली और मोहन सिंह (32) निवासी छतरपुर मध्यप्रदेश को काम पर लगाकर चला गया। दोपहर बाद 3:30 बजे खोदाई के दौरान अचानक मिट्टी की ढाय मजदूरों के ऊपर गिर गई। जिससे दोनों मजदूर मिट्टी में दब गए। निकट ही खड़ा युवक कौशल सिंह भी मिट्टी गिरने से चोटिल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना पर आसपास के सैकड़ों लोेग इकट्ठा हो गए और जेसीबी की मदद से मिट्टी हटाकर दोनोें को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। स्थानीय लोग दोनों को उत्कर्ष और माहेश्वरी अस्पताल लेकर गए। चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। वहीं कौशल को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। सूचना पर गोविंद नगर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। शव पोस्टमार्टम को भेज दिए। एसओ गोविंद नगर ने बताया कि मामले में मकान मालिक ने मृतकों के परिवार को दो-दो लाख की आर्थिक सहायता दी है। पुलिस की ओर से भी कार्रवाई की जा रही है।


पांच लोगों का परिवार चला रहे थे निहाल
थाना हाईवे के गांव जुनसुटी निवासी निहाल सिंह पर गांव में खेतीबाड़ी नहीं है। निहाल के चाचा गिर्राज ने बताया कि तीन भाइयों पर मात्र दस बिस्वा खेत है। साथ ही निहाल के तीन बेटे हैं। पूरे परिवार को चलाने के लिए उस पर केवल मजदूरी ही सहारा थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed