{"_id":"6772f81be2ce4c784b06205b","slug":"two-vicious-criminals-who-robbed-women-were-caught-mathura-news-c-369-1-mt11002-122935-2024-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: दो लुटेरे गिरफ्तार...महिलाएं रहती थीं निशाने पर, मथुरा पुलिस ने लूट का माल भी किया बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: दो लुटेरे गिरफ्तार...महिलाएं रहती थीं निशाने पर, मथुरा पुलिस ने लूट का माल भी किया बरामद
Tue, 31 Dec 2024 12:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2024 12:29 PM IST
सार
मथुरा पुलिस ने ऐसे दो लुटेरों को गिरफ्तार किया है, जो महिलाओं से लूट की वारदातों को अंजाम देते थे। लुटेरों के पास से पुलिस ने लूट का माल भी बरामद किया है।
विज्ञापन
मथुरा। महिलाओं को लूटने वाले दोनों शातिर बदमाश पुलिस गिरफ्त में।
- फोटो : mathura
विस्तार
मथुरा कोतवाली पुलिस ने महिलाओं से लूटपाट करने वाले दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से कोतवाली और हाईवे थाना क्षेत्र में महिलाओं से लूटा गया सामान, 4750 रुपये, तमंचा-कारतूस तथा बाइक बरामद की है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवपाल सिंह पुंडीर ने बताया कि रविवार रात को बाग बहादुर चौकी प्रभारी मांगेराम और धौली प्याऊ चौकी प्रभारी कौशल किशोर गश्त कर रहे थे। तभी उन्हें रेलवे लाइन कॉलोनी की ओर बाइक सवार दो युवक जाते दिखाई दिए। पुलिस को देख दोनों भागने लगे। पुलिस ने उन्हें पकड़ा। बाइक के कागजात मांगे तो वह सकपका गए। पुलिस दोनों को कोतवाली ले आई।
यहां पूछताछ में उन्होंने अपने नाम मगोर्रा के गांव सौसा निवासी अनेश कुमार उर्फ गणेश, शाहपुर निवासी पिंटू बताया। तलाशी में अनेश से तमंचा-कारतूस मिला। कड़ाई से पूछताछ करने पर उन्होंने पुलिस को बताया कि कोतवाली क्षेत्र में 26 दिसंबर को महिला के साथ लूट की थी। इससे पूर्व 29 दिसंबर को हाईवे क्षेत्र में महिला से 4500 रुपये, बैग आदि सामान लूटा था। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दोनों लूट के पूरा सामान पुलिस ने अभियुक्तों से बरामद कर लिया है। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया। यहां से उन्हें जेल भेज दिया।