फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Two trains canceled, RPF and GRP alert

दो ट्रेनें रद्द, आरपीएफ व जीआरपी सतर्क

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Two trains canceled, RPF and GRP alert
मथुरा। अग्निपथ को लेकर मचे बवाल के बाद आला रेलवे अधिकारियों के निर्देश पर प्रत्येक रेलवे स्टेशन पर अतिरिक्त फोर्स तैनात कर दी गई है। आरपीएफ व जीआरपी द्वारा कड़ी निगरानी रखी जा रही है। वहीं विरोध के चलते अव्यवस्थित हुई रेल व्यवस्था के बाद दो रेल रद्द कर दी गई हैं। बाकी की सभी ट्रेनों का संचालन यथावत चल रहा है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार के अग्निपथ के विरोध स्वरूप रेल संचालन थम गया था। रेलवे संचालन को दुरुस्त करते हुए रेल अधिकारियों ने कोटा-पटना एक्सप्रेस और अवध एक्सप्रेस को निरस्त कर दिया गया। वहीं रेलवे अधिकारी बिहार में चल रहे आंदोलन को देखते हुए ऐसी रेलों का संचालन दुरुस्त करने में जुटे रहे जो रेल बिहार को जाती हैं।
विज्ञापन

रेल अधिकारियों द्वारा जंक्शन पर आरपीएफ तथा जीआरपी का अतिरिक्त सुरक्षा बल दिया गया है।
करीब ५० आरपीएफ के जवानों को जंक्शन भेजा गया है। इस अतिरिक्त फोर्स को जंक्शन के प्रत्येक स्टेशन पर तैनात किया गया है तथा सूचना मिलने पर अन्य फोर्स को भी मथुरा भेजने के लिए तैयार किया गया है। डीआरएम पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिहार जाने वाली ४५ ट्रेन निरस्त
जनआंदोलन के बिहार में असर को देखते हुए शुक्रवार को ४३ और फिर शनिवार को ४५ ट्रेन निरस्त की गईं। कई ट्रेन को स्टॉपेज मथुरा आगरा कैंट पर भी रहे हैं। इसके चलते बहुत से रेल यात्रियाें को असुविधा हुई।

रेलवे खुफिया एजेंसी सतर्क
पूरे मामले को देखते हुए रेलवे की खुफिया एजेंसियां सतर्क हो गईं हैं। उनके द्वारा ऐसे लोगों से जानकारियां जुटाई जा रहीं हैं जो जनआंदोलन से जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed