{"_id":"6567829642e24444020ddc79","slug":"two-sisters-who-came-from-gujarat-for-wedding-ceremony-go-missing-mathura-news-c-29-1-mtr1002-165917-2023-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: गुजरात से शादी समारोह में आईं थी दो बहनें, अचानक हो गईं लापता; पिता ने दर्ज कराई गुमशुदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: गुजरात से शादी समारोह में आईं थी दो बहनें, अचानक हो गईं लापता; पिता ने दर्ज कराई गुमशुदगी
Thu, 30 Nov 2023 10:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Nov 2023 10:41 AM IST
सार
शादी समारोह में आईं दो बहनें मैरिज होम से अचानक न जाने कहां लापता हो गईं, पता ही नहीं चला। पिता ने काफी तलाश की, लेकिन उनका सुराग नहीं लगा, जिसके बाद थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
मथुरा पुलिस टीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के चौमुहां के थाना जैंत क्षेत्र के गांव छटीकरा में शादी समारोह में आईं दो बहनें लापता हो गईं। पीड़ित पिता ने थाना जैंत पर गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस युवतियों की खोजबीन में जुट गई है।
दोनों युवतियां गुजरात से मथुरा परिवार सहित शादी समारोह में आईं थीं। शादी स्थल छटीकरा के आनंदा वैली मैरिज होम में था। सोमवार को आनंदा वैली से अचानक दोनों बहनें गायब हो गईं। युवतियों के पिता निवासी नीलकंठ महादेव मंदिर, श्री शंकराचार्य मठ घनेरा गुजरात ने 21 वर्षीय पुत्री व 18 वर्षीय पुत्री की सोमवार शाम को लापता होने की थाना जैंत पर तहरीर दी।
जैंत पुलिस ने दोनों युवतियों के गायब होने की दो दिन बाद गुमशुदगी दर्ज की। पुलिस फिलहाल दोनों की खोजबीन में जुटी हुई है। थाना प्रभारी अजय वर्मा ने बताया दोनों युवतियों की गुमशुदगी दर्ज कर खोजबीन की जा रही है।